उलटे झूले से गिरी महिला, गंभीर हादसे का वीडियो वायरल

नई दिल्ली। मैक्सिको में एक खतरनाक हादसा कैमरे में कैद हुआ। ये हादसा इतना डरावना था कि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया। यहां शुक्रवार को एक अम्यूजमेंट पार्क में राइड के दौरान महिला झूले से नीचे गिर गई। इसके साथ ही झूला तेजी से उसके सिर पर लगा। मामला मैक्सिको के कियूदाद ज्वारेज के कटाप्लम अम्यूजमेंट पार्क का है।

झूला उलटा हुआ तो सीट से फिसली महिला

झूला उलटा हुआ तो सीट से फिसली महिला

वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि झूला उलट पुलट हो रहा है। थोड़ी देर तो सबकुछ ठीक रहता है लेकिन अचानक जब झूला उलटा होता है तो एक महिला उससे फिसलकर गिरती है। पहले वह झूले को पकड़कर लटक जाती है और फिर तेजी से गिर जाती है। उसके सिर पर झूला लगता है। वीडियो देखकर मालूम होता है कि महिला को बेहद ही गंभीर चोट आई होगी।

बिना परमिशन के चल रही थी राइड

इस बड़ी घटना के बाद ज्वारे के मेयर अरमांडो कबाडा ने अपने फेसबुक पेज पर इस अम्यूजमेंट पार्क की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और बताया है कि ये राइड बिना किसी परमिशन के चलाई जा रही थी। घटना के बाद से इस राइड को तत्काल रूप से बंद कर दिया गया। वहीं महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि उसका क्या हाल है और उसे कितनी चोट आई है।

चीन में हुआ था ऐसा ही हादसा

बता दें कि इस तरह के बड़े झूले अकसर गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। बीते साल चीन में ऐसा ही हादसा हुआ था। यहां एक फेरी व्हील से 5 साल का एक बच्चा फिसलकर नीचे गिर गया था। बच्चे के कंधे में गंभीर चोट आई थी। हालांकि उसे सही सलामत बचा लिया गया है।

यह भी पढ़ें- यूपी के इस शहर में पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, सड़क दुर्घटना में घायलों संग सेल्फी पर होगी कार्रवाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+