क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

9वें माले से नीचे गिरी महिला, थोड़ी देर बाद उठकर चल पड़ी, Video देखकर चौंक जाएंगे

Google Oneindia News

नई दिल्ली। 'जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई' ये कहावत तो आपने कई बार सुनी होगी। इसी पंक्ति को सही साबित करते हुए रूस की एक महिला ने मौत को चकमा दे दिया। दरअसल, महिला अपने अपार्टमेंट की नौवीं मंजिल से नीचे गिर जाती है लेकिन उसे एक भी खरोंच नहीं आती। इस घटना एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है।

नौवीं मंजिल से नीचे गिरी महिला

नौवीं मंजिल से नीचे गिरी महिला

दुनिया में कई ऐसे खुश किस्मत लोग हैं जिन्हें मौत छू कर निकल जाती है। ऐसे ही खुश किस्मत लोगों में से एक महिला वह है जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब दौड़ रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि इमारत से महिला नीचा गिरती है और कुछ देर बाद वह अपने आप ही उठकर चलने लगती है। यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

चीख सुनकर पड़ोसी दौड़े बचाने

चीख सुनकर पड़ोसी दौड़े बचाने

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना रूस के इजलुचिन्स्क शहर की है जहां एक महिला इमारत की नौवीं मंजिल से नीचे गिर गई। हालांकि जिस स्थान पर वह गिरी वहां बर्फ का ढेर लगा हुआ था जिस वजह से उसकी जान बच गई। वीडियो में देखाई दे रहा है कि जमीन पर गिरने के थोड़ी देर बाद उठती है और चलने लगती है। घटना की जानकारी पड़ोसियों को मिलने के बाद वह महिला के पास आते हैं।

बर्फ के ढेर पर गिरी महिला

बर्फ के ढेर पर गिरी महिला

मालूम हो कि रूस के इजलुचिन्स्क शहर में ठंड के दौरान भारी बर्फबारी होती है जिस वहज से इमारत के सामने बर्फ का ढेर लगा हुआ था। महिला की किस्मत अच्छी होती है कि वह बर्फ पर गिरती है जिस वजह से उसे मामलू चोट ही आती है। पड़ोसियों को जानकारी मिलने पर वह महिला को अस्पताल में भर्ती कराते हैं जहां डॉक्टर ने उनकी जांच की। बताया जाता है कि पश्चिमी साइबेरिया के एक अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है।

डॉक्टर भी हुए हैरान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला को देख कर वह भी हैरान हैं। उन्होंने बताया कि महिला पूरी तरह स्वस्थ है और उनकी कोई भी हड्डी में फ्रैक्चर नहीं है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, बताया जा रहा है कि जिस समय महिला छत से गिरी उस दौरान वह अकेली थी। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला कैसे नीचे गिरी। हालांकि अब वह सुरक्षित है और इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कई यूजर्स ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

यह भी पढ़ें: नेपाल के विदेश मंत्री बोले, अगर भारत बांग्लादेश से सीमा विवाद सुलझा सकता है तो काठमांडू से क्यों नहीं?

Comments
English summary
Woman falls down from 9th floor wakes up after a while video goes viral
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X