चलती कैब में ड्राइवर ने फाड़े महिला के कपड़े, खींची अश्लील तस्वीरें
सिडनी। उबर कैब के ड्राइवरों पर लगातार गंभीर आरोप लगते रहे हैं, लेकिन कंपनी इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। ताजा मामले में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक महिला ने उबर कैब के ड्राइवर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी ड्राइवर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

18 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह एक दोस्त की पार्टी से घर जाने के लिए कैब में सवार हुई थी। कैब ड्राइवर ने कुछ ही दूर आगे चलने के बाद उसके साथ जबरदस्ती करनी शुरू कर दी।
'वो मुझे जबरन किस करना चाहता था'
पीड़िता ने आरोप लगाया, 'उसने मेरे कपड़े फाड़ दिए और मुझे जबरन किस करने की कोशिश करने लगा। उसने मेरा मुंह बंद कर रखा था। मैं चिल्लाना चाहती थी, लेकिन सिर्फ रोती रही और उसे दूर भगाने की कोशिश करती रही। वह मेरे साथ अश्लील हरकतें कर रहा था।'
ड्राइवर पर कार्रवाई करने के बजाय कंपनी ने ये क्या किया?
किसी तरह कैब ड्राइवर के चंगुल से छूटकर बाहर निकली पीड़िता ने पुलिस को फोन किया और कैब कंपनी से इसकी शिकायत की। लेकिन वह तब हैरान रह गई जब मोबाइल ऐप आधारित कैब कंपनी ने ड्राइवर पर कोई कार्रवाई न करते हुए किराये में दिए गए 11 डॉलर (करीब 730 रुपये) वापस करने की कोशिश की।
खींची अश्लील तस्वीरें और फिर...
पीड़िता ने बताया, 'जब में कैब में बैठी तो ड्राइवर गाने बजा रहा था और उसने बताया कि वह एक म्यूजिक वीडियो शूट कर रहा है। उसने मुझसे से वीडियो का हिस्सा बनने की रिक्वेस्ट की और कहा कि वह किराये के पैसे नहीं लेगा। वह अपने फोन से तस्वीरें खींच रहा था और अचानक मेरे कपड़े हटाने की कोशिश करने लगा। उसने मुझे गलत ढंग से छुआ।'
कैब कंपनी की ओर से लापरवाही बरते जाने पर महिला ने इसकी शिकायत की और मामले को कोर्ट तक ले गई।












Click it and Unblock the Notifications