VIRAL: यहां भीषण गर्मी से इतना तप गई गाड़ियां, लोग बोनट पर फ्राई कर रहे मछली
पूरे उत्तर भारत समेत एशिया में भयंकर गर्मी पड़ रही है। गर्मी ने सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि चीन में भी लोगों को काफी परेशान कर रखा है। आलम ये है कि पड़ोसी देश में 40 डिग्री तापामन ने इंसान के साथ-साथ गाड़ियां तक गर्मी से बेहाल हैं।
बीजिंग। पूरे उत्तर भारत समेत एशिया में भयंकर गर्मी पड़ रही है। गर्मी ने सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि चीन में भी लोगों को काफी परेशान कर रखा है। आलम ये है कि पड़ोसी देश में 40 डिग्री तापामन ने इंसान के साथ-साथ गाड़ियां तक गर्मी से बेहाल हैं। हाल ये है कि अगर गाड़ी की बोनट पर खाना रख दें, तो वो गर्मी से अपने आप पक जाएगा। अरे हम मजाक नहीं कर रहे, बल्कि सच कह रहे हैं। चीन में वाकई इतनी गर्मी पड़ रही है कि लोग चूल्हे की बजाय गाड़ी की बोनट पर खाना बना रहे हैं।
तपती गर्मी ने सिर्फ भारत के लोगों का ही नहीं, बल्कि चीन के लोगों का भी जीना मुश्किल कर दिया है। चीन में इतनी भयंकर गर्मी पड़ रही है कि गाड़ियां तक धूप में तपकर शोला हो रही हैं। गर्मी इतनी है कि लोगों ने गाड़ियों के बोनट को ही चूल्हा बना दिया है। लोग चीन में गाड़ी की बोनट पर खाना बना रहे हैं। पीपल डेली चीन ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें लोग ऐसा करते दिख रहे हैं।
इन तस्वीरों में दिख रहा है कि कैसे एक लड़की गाड़ी की बोनट पर मछली पका रही है। गाड़ी इतनी गर्म है कि बोनट पर मछली फ्राई हो जाती है। लड़की चॉपस्टीक से मछली को दोनों साइड से फ्राई करती है। यकीन नहीं तो देखिये ये तस्वीरें-
It's sizzling hot! A woman fries fish on a burning hot car hood as temperatures neared 40 °C in Binzhou, east China’s Shandong province on Tuesday. pic.twitter.com/r9pGldjePS
— People's Daily,China (@PDChina) June 6, 2018
ये भी पढ़ें: लंदन के नाइट क्लब में दिखा सुहाना खान का स्टाइलिश अंदाज, मां गौरी ने शेयर की फोटो