दुल्हन का जीजा से था अफेयर, शादी के मंडप में दूल्हे ने स्क्रीन पर चलाया दोनों का संबंध बनाते वीडियो
नई दिल्ली। चीन के एक शख्स ने अपनी शादी के दिन होने वाली बीवी का एक वीडियो मेहमानों के सामने चल दिया,जिसमें दुल्हन बनी लड़की जीजा के साथ बिस्तर पर नजर आ रही है। ये वीडियो चलते ही मेहमानों में खलबली मच गई। दूल्हे बने लड़के ने इसके बाद कहा कि इस लड़की का अपने जीजा से रिश्ता है और ये मुझे धोखा दे रही थी। जिसका बदला मैंने लिया है।
शादी में बुलाए थे काफी मेहमान
चीन की मीडिया के मुताबिक, ये मामला फुजियान प्रान्त का है। करीब दो साल से ये कपल एक दूसरे को डेट कर रहा था। दोनों ने छह महीने पहले शादी तय करना तय किया। बीते हफ्ते दोनों की शादी थी। शादी में काफी मेहमान भी बुलाए गए थे। शादी का जश्न चल रहा था और किसा को अंजादा तक नहीं था कि आगे ऐसा कुछ हो जाएगा।
दूल्हा दुल्हन के स्टेज पर जाने के बाद चला वीडियो
शादी के दौरान हॉल में काफी मेहमान जमा थे। यहां लगी बड़ी स्क्रीन पर गीत-संगीत के अलावा कपल की जिंदगी के वीडियो और फोटो भी दिखाए जा रहे थे। इसी दौरान शादी की रस्म के लिए दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर पहुंचे। दूल्हे ने कहा कि वो होने वाली बीवी की जिंदगी की खास वीडियो दिखाना चाहता है। इसके बाद जो वीडियो चला- उसमें दुल्हन अपने जीजा के साथ संबंध बनाते देखी जा सकती थी।
VIDEO: 'मास्टर जी' ने राखी को पेड़ से लटकाया, नहीं पता था, ऐसा होगा, निकल गई चीख
वीडियो पर कही ये बात
युवक ने ये वीडियो चलाने के बाद अंगूठी और गुलदस्ता लड़की पर फेंक दिया। उसने कहा, ये लड़की मुझसे प्यार का झूठा नाटक कर रही थी। इसके अपने जीजा से संबंध हैं, इसका मुझे पत चल गया। कोई मेरी बात पर यकीन नहीं करता इसलिए मैंने सबके सामने ये वीडियो चलाया। ये मामला ना सिर्फ चीन बल्कि दुनियाभर की मीडिया में चर्चा बन गया है।
VIDEO: प्रियंका ने निक को किया किस, पति के होठों पर अपनी लिपस्टिक देख शर्माईं, लगीं पोंछने