जाते जाते जख्म ना दे जाए विंडो ऐक्सपी!

गौरतलब है कि माइक्रोसॉफ्ट ने २००१ से कई ऑपरेटिंग वर्जन लांच किए, पर ऐक्सपी को सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली। जानकारों का तो यहां तक कहना है कि अगर कोई भी कंप्यूटर ५ साल से ज्यादा पुराना है तो उसमें ऐक्सपी वर्जन का ही इस्तेमाल हो रहा होगा। हालांकि ऐक्सपी प्रयोग करने वालों के लिए अच्छी खबर यह भी है कि वे इसका इस्तेमाल पहले की तरह कर सकेंगे।
माइक्रोसॉफ्ट ने ऐसे यूजर्स से सुरक्षा को लेकर सतर्क किया है। ऐक्सपी के ऑथराइज्ड वर्जन के बंद होने के बाद हैकर आसानी से इसे यूज करने वालों को नुकसान पहुचा सकते हैं। विंडोज ऐक्सपी सालों से छोटे-बडे उद्योगों की जान रही है। वक्त और आधुनिकता के रास्ते बदलाव की मंजिल तक पहुंचते ही हैं, ऐसे में ऐक्सपी अकेले नहीं जाएगी बल्कि कई सुविधाओं, सहूलियतों को अपने साथ ले जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications