Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ईरान के साथ परमाणु समझौते से अमरीका अलग होगा या नहीं?

ईरान के साथ हुए अंतरराष्ट्रीय परमाणु समझौते से अमरीका अलग होगा या नहीं, राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप मंगलवार को इसकी घोषणा करेंगे.

राष्ट्रपति बनने के बाद से ही डोनल्ड ट्रंप, ईरान के साथ हुए अंतरराष्ट्रीय समझौते के मुखर विरोधी रहे हैं.

अमरीका, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और चीन के अलावा जर्मनी के साथ हुए इस समझौते के मुताबिक ईरान अपना परमाणु कार्यक्रम बंद करने के लिए राज़ी हुआ था. बदले में ईरान पर लंबे समय से लगे आर्थिक प्रतिबंधों में ढील दी गई थी.

समझौते पर दस्तख़त करने वाले ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी का कहना है कि वे राष्ट्रपति ट्रंप से कहेंगे कि वो इस समझौते से अलग न हो.

इन देशों ने ये संकेत भी दिया है कि राष्ट्रपति ट्रंप चाहे जो फ़ैसला करें, वे ईरान के साथ हुए समझौते पर कायम रहेंगे.

ब्रिटेन की कोशिश, परमाणु समझौता न तोड़े अमरीका

'अमरीका को पछताना होगा'

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी
Reuters
ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी कह चुके हैं कि राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ परमाणु समझौता खत्म किया तो अमरीका को ऐतिहासिक रूप से पछताना होगा.

लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहते रहे हैं कि ये समझौता बहुत उदार था और ईरान 'मौत, तबाही और अराजकता' फैला रहा है.

राष्ट्रपति ट्रंप इस बात पर ज़ोर देते रहे हैं कि अमरीका के पास इस समझौते को कभी भी छोड़ने का अधिकार है.

अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक
AFP
अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक

अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों का कहना रहा है कि तीन साल पहले हुए समझौते का ईरान ठीक से ठीक से पालन कर रहा है.

लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप ये कहते रहे हैं कि ईरान इस समझौते के मूल-भाव का पालन नहीं कर रहा है और असल में प्रतिबंधों का फ़ायदा उठा रहा है.

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+