क्या उत्तर कोरिया से युद्ध पर ख़त्म होगा अमरीका-दक्षिण कोरिया युद्धाभ्यास?
उत्तर कोरिया ने 21 अगस्त से अमरीका और दक्षिण कोरिया के बीच शुरू हो रहे सैन्य युद्धाभ्यास पर तीख़ी टिप्पणी की है.
उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया में छपी ख़बर कहती है, "आक्रामक युद्धाभ्यास को ड्रिल और बचाव का नाम देकर अमरीका एक बार फ़िर युद्ध भड़काने पर विचार कर रहा है."
उ. कोरिया से जंग होगी भयंकर: अमरीकी जनरल
उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ चीन का कड़ा कदम
ये ख़बर आगे कहती है, "कुछ दिनों पहले अमरीका के प्रमुख अधिकारी झांसा दे रहे थे कि अगर युद्ध होता है तो पूरे कोरियाई प्रायद्वीप पर होगा और अगर हज़ारों लोग मरेंगे तो ये जगह भी प्रायद्वीप ही होगी. ऐसे में इन्होंने परमाणु युद्ध करने के अपने इरादे साफ़ कर दिए हैं. ऐसे बयानों के बाद होने जा रहा सयुंक्त युद्धाभ्यास साफ़ बताता है कि इसका क्या परिणाम निकलेगा."
अमरीका और दक्षिण कोरिया आगामी 21 से 31 अगस्त के बीच कंप्यूटर-सॉफ़्टवेयर आधारित ड्रिल शुरू करने जा रहे हैं.
इस दौरान सैनिकों को फ़ील्ड पर जाकर किसी तरह की ट्रेनिंग नहीं करनी होगी.
दक्षिण कोरिया की न्यूज़ एजेंसी योनहैप में छपी ख़बर के मुताबिक दक्षिण कोरियाई रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि इस साल की ड्रिल में पिछले साल के मुक़ाबले अमरीकी सैनिकों की संख्या कम रहेगी.
इस ख़बर में उत्तर कोरिया के हवाले से कहा गया है कि अमरीका इस सयुंक्त युद्धाभ्यास से कोरियाई प्रायद्वीप को तबाही की ओर ले जा रहा है.
महज 41 साल में अमरीका को धमकाने लगा उत्तर कोरिया
अमरीका पर हमले के लिए उत्तर कोरिया तैयार लेकिन...
उत्तर कोरिया का प्रोपेगैंडा पोस्टर
इतना ही नहीं, उत्तर कोरिया की न्यूज़ एजेंसी केसीएनए ने अमरीका के ख़िलाफ़ प्रोपोगेंडा पोस्टर भी जारी किए हैं.
एक पोस्टर का दावा है कि अब हमारी मिसाइल की रेंज में पूरा अमरीका है. ये पोस्टर बीते 17 अगस्त को जारी किए गए हैं.
कुछ पोस्टरों में उत्तर कोरियाई मिसाइलें अमरीकी ठिकानों पर हमला करती भी प्रतीत हो रही हैं. इन सबसे उत्तर कोरिया में अमरीका के ख़िलाफ़ आक्रोश का माहौल भी बनता दिख रहा है.












Click it and Unblock the Notifications