रिपोर्ट में दावा- ब्रिटेन की महारानी से भी अमीर हैं वहां के वित्त मंत्री ऋषि सुनक की पत्नी
नई दिल्ली, 8 अप्रैल: ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक इन दिनों चर्चा में हैं। उसकी वजह उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति हैं। विपक्षी दलों का आरोप है कि ब्रिटेन में कर कटौती की योजनाओं से सुनक के परिवार को फायदा होगा। हालांकि वित्त मंत्री ने कई बार इस पर अपनी सफाई पेश की है। अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि अक्षता मूर्ति ब्रिटेन की महामारी से भी ज्यादा अमीर हैं। सुनक को ब्रिटेन के भावी प्रधानमंत्री के रूप में देखा जाता था, लेकिन उपभोक्ता कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से उनकी लोकप्रियता में गिरावट आई है।

अक्षता पेशे से बिजनेसमैन हैं, उनके पिता एनआर नारायण मूर्ति दिग्गज कंपनी इंफोसिस के को-फाउंडर हैं। अक्षता की मुलाकात सुनक से अमेरिका के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में हुई थी। उस दौरान वो एमबीए कर रही थीं। इसके बाद दोनों 2009 में शादी के बंधन में बंध गए। ये शादी तो साधारण हुई थी, लेकिन बाद में रिसेप्शन में 1000 से ज्यादा नेताओं, उद्योगपतियों, फिल्मी हस्तियों आदि ने हिस्सा लिया था।
एक रिपोर्ट के मुताबिक 42 वर्षीय अक्षता मूर्ति के पास इंफोसिस में लगभग एक बिलियन डॉलर के शेयर हैं। जिस वजह से वो ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से ज्यादा अमीर हैं। टाइम्स रिच लिस्ट के मुताबिक अभी महारानी के पास 350 मिलियन पाउंड ($460 मिलियन) की ही संपत्ति है। अक्षता मूर्ति वेंचर कैपिटल कंपनी कैटामारन वेंचर्स की भी डायरेक्टर हैं, जिसकी स्थापना उन्होंने 2013 में सुनक के साथ की थी।
टैक्स कम देने के आरोपों पर ये कहा
हाल ही में सुनक ने टैक्स कम देने के आरोप पर कहा था कि अक्षता का ब्रिटेन में टैक्स के मामलों में स्टेटस, स्थानीय निवासी का नहीं है। इसका मतलब है कि ब्रिटेन से बाहर की गई कमाई पर उनको ब्रिटेन में टैक्स नहीं देना होता है। कानूनी तौर पर उनको ब्रिटेन में जो टैक्स देना चाहिए वो देती हैं।












Click it and Unblock the Notifications