महिलाओं की जिन बोल्ड तस्वीरों को पति ने किया था LIKE, उसे प्रिंट कराकर पत्नी ने दिया Valentine's Day गिफ्ट
न्यूयॉर्क। आज वैलेंटाइन डे है। प्यार के इजहार और उपहार देने का त्योहार। इस दिन एक महिला ने अपने पति को ऐसा गिफ्ट दिया जिसे देखने के बाद वो भौचक्का रह गया। ऐसा गिफ्ट जिसे वो पूरी जिंदगी नहीं भूलेगा। पत्नी ने बाद में उस गिफ्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जो बाद में वायरल हो गया। आपको बता दें कि महिला ने अपने पति को उन सभी महिलाओं की तस्वीरें प्रिंट कराकर गिफ्ट के तौर पर दी जिन फोटोज को पति ने इंस्टाग्राम पर लाइक किया था। ये फोटोज काफी बोल्ड थीं। विस्तार से जानिए पूरा मामला
टिकटॉक यूजर है पत्नी, अमेरिका की है रहने वाली
अंग्रेजी वेबसाइट द सन की खबर के मुताबिक पत्नी का नाम ग्लोरिया है और वो अमेरिका की रहने वाली है। वो टिकटॉक यूजर है। उसने पति को वैलेंटाइन डे पर अजीबोगरीब गिफ्ट देते हुए वीडियो पोस्ट किया। ग्लोरिया ने कैप्शन में लिखा 'आपने पति/बॉयफ्रेंड को वैलेंटाइंस डे पर क्या गिफ्ट दिया?' इस वीडियो को एक ही दिन में एक करोड़ 38 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
ऐसे किया फोटो को गिफ्ट के तौर पर तैयार
ग्लोरिया ने पहले तो उन सभी महिलाओं की तस्वीरें इंस्टाग्राम से डाउनलोड कीं और फिर उन्हें फोटो पेपर पर प्रिंट किया। इसके बाद फोटोज को एक ही स्टिक से लगाकर वैलेंटाइल डे गिफ्ट के तौर पर पति को सौंपा। ग्लोरिया ने लिखा कि हर कोई अपने पार्टनर को गिफ्ट देने की बात कह रहा है। मैं भी अपना 'क्यूट लिट्ल बॉक्स' दिखाती हूं। सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने ग्लोरिया के इस तरीके की तारीफ की है।
कई लोगों ने कहा- पति का रिएक्शन भी डाल देती
एक सोशल मीडिया यूजर ने ग्लोरिया के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि उन्हें पति का रिएक्शन भी पोस्ट करना चाहिए। वहीं एक यूजर ने ये भी लिखा कि आपके पति को ये जरूर पसंद आया होगा।