बेटी मालिया की ग्रेजुएशन सेरेमनी और पापा ओबामा के आंसू
वाशिंगटन। दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और आंसू, जी हां, पिछले दिनों तो कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। राष्ट्रपति ओबामा की बड़ी बेटी मालिया ओबामा हाईस्कूल ग्रेजुएट हुई है। इस मौके पर बाकी पैरेंट्स की तरह ओबामा भी सेरेमनी में मौजूद थे।

'एक असाधरण समय में ग्रेजुएट हुई मालिया'
सेरेमनी में अपनी बेटी को हाईस्कूल ग्रेजुएट होते देखकर सुपरपावर देश अमेरिका के राष्ट्रपति के भी आंसू निकल आए। ओबामा ने अपने इस इमोशनल रोल के बारे में राज खोला है। ओबामा ने कहा कि उनकी बेटी तब ग्रेजुएट हो रही है जब समय महिलाओं के लिए काफी असाधारण है।
पूरे समय पहने रहे काला चश्मा
व्हाइट हाउस में महिला सम्मेलन में पूरे अमेरिका से आईं महिलाओं से ओबामा ने कहा कि आपमें से कुछ जानती हैं कि शुक्रवार को मेरी बड़ी बेटी हाई स्कूल से ग्रेजुएट हो गई है। उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान वह पीछे बैठे थे और पूरे समय उन्होंने काला चश्मा पहना हुआ था।
नजरें बचाकर रो रहे थे ओबामा
ओबामा के मुताबिक सबकी नजरें सिर्फ उनकी ही तरफ थीं। उन्होंने बताया कि वह सिर्फ एक बार ही रोए और काफी अजीब सी आवाज निकल रही थी। यह आवाज भी इसलिए आई क्योंकि उन्हें घुटन हो रही थी।












Click it and Unblock the Notifications