इमरान और पुतिन की मुलाकात से ज्यादा एक टेबल की क्यों हो रही है चर्चा ? क्या यह भारत के लिए संदेश है
नई दिल्ली, 25 फरवरी: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ऐसे समय में मास्को पहुंचे, जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था। दशकों के बाद ऐसा हुआ है, जब इमरान पाकिस्तानी पीएम के तौर पर रूस पहुंचे। इस दौरान उनकी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात भी हुई। इमरान को ऐसे समय में रूस जाने का मौका मिला, जब चीन और रूस में भी नजदीकियां बढ़ रही हैं। इन सबके कूटनीतिक तौर पर भारत के लिए अपने मायने हो सकते हैं। लेकिन, दिलचस्प बात ये है कि इमरान-पुतिन में मुलाकात की ज्यादा चर्चा उनके बीच रखे हुए एक छोटे से टेबल की साइज को लेकर हो रही है।

इमरान और पुतिन की मुलाकात में टेबल की क्यों हो रही है चर्चा ?
बात ये है कि जब इमरान खान व्लादिमीर पुतिन से मीटिंग के लिए उनके पास पहुंचे तो दोनों के बीच जो टेबल रखी हुई थी, वह आश्चर्यजनक रूप से छोटी थी। क्योंकि, चंद रोज पहले ही यूक्रेन संकट को सुलझाने के लिए जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पुतिन से मिलने के लिए पहुंचे थे तो उनके बीच जो टेबल थी, वह बहुत ही लंबी थी। दोनों एक-दूससे से काफी दूर-दूर पर बैठे हुए थे। तब लगा कि शायद कोविड प्रोटोकॉल की वजह से ऐसा किया गया होगा। लेकिन, उस समय भी टेबल की असामान्य लंबाई सुर्खिया बनी थीं और अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने भी उसपर चटकारे लिए थे। तब कहा गया कि शायद चीन यूक्रेन के मसले पर फ्रांस के राष्ट्रपति को ज्यादा भाव नहीं देना चाहते थे।
लेकिन, चंद दिनों बाद ही इमरान खान से मुलाकात के दौरान जिस तरह से पुतिन ने बातचीत के लिए अपनी टेबल छोटी कर ली तो सोशल मीडिया से रहा नहीं गया। पाकिस्तान के एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा कि 'इससे जाहिर है कि रूस पाकिस्तान को कितना महत्त्व देता है।'
गुरुवार को हुई इस मुलाकात पर भारतीय पत्रकार युसूफ उंझावाला ने भी एक वीडियो शेयर कर लिखा, 'हाल के दिनों में मैक्रों जैसे नेताओं से मुलाकात में पुतिन की ओर से इस्तेमाल किए गए टेबल के आकार को देखते हुए टेबल के आकार में बदलाव है....'
वेदांत नाम के एक यूजर ने तो कमाल ही कर दिया है। उसने चार तस्वीरें एक साथ साझा की हैं और उसे पुतिन की ओर से बड़ा संदेश माना है.....'पुतिन की ओर से साफ संदेश'। शक्ति स्वामी नाम के एक यूजर लिखते हैं कि 'इसका मतलब क्या लग रहा है? क्या दोनों के बीच सहयोग बढ़ रहा है?' (तस्वीर-ट्विटर वीडियो से)












Click it and Unblock the Notifications