जहां बैंक अकाउंट नहीं खोल सकती महिलाएं वहां जा पहुंची मिशेल

रियाद। रविवार को जब अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा और फर्स्‍ट लेडी मिशेल ओबामा भारत आए थे तो मिशेल की ड्रेस मीडिया में सुर्खियां बनीं। मिशेल अपने पूरे भारत दौरे पर शॉर्ट और वेस्‍टर्न ड्रेसेज में नजर आईं। वह भारत की आधुनिकता और संस्‍कृति से भी खासी प्रभावित हुईं और खुशी-खुशी यहां से ओबामा के साथ सऊदी अरब रवाना हो गई। लेकिन जैसे ही वह वहां पर पहुंची उनका मूड खराब हो गया। होता भी क्‍यों नहीं मिशेल एक ऐसे देश में थीं जहां पर पत्नियों को बैंक अकाउंट भी अपने पति की रजामंदी के बाद खोलने की इजाजत है।

michelle-obama

बिगड़ गया मिशेल का मूड

एक स्‍वतंत्र विचारों वाली महिला मिशेल को यह बात समझ में नहीं आई कि आखिर सब लोग जब बराक ओबामा के साथ हैंडशेक कर सकते हैं, तो उनके साथ क्‍या परेशानी है। सऊदी अरब में यह कानून बना हुआ है कि वहां के पुरुष न अपनी पत्‍नी के अलावा किसी और की पत्‍नी या फिर गर्लफ्रेंड को टच नहीं कर सकते हैं।

अगर वे इस कानून को तोड़ते हैं तो उन्‍हें कड़ी सजा को भुगतने के लिए तैयार रहना पड़ता है। ऐसे में जब बराक ओबामा सऊदी अरब के नए राजा के साथ हाथ मिला रहे थे तो मिशेल को नजरअंदाज करना पड़ा और यही बात मिशेल को जरा भी पसंद नहीं आई। सिर्फ इतना ही नहीं वहां पर मौजूद बाकी अधिकारियों ने भी मिशेल को नजरअंदाज कर दिया।

बैंक अकाउंट तक खोलने की नहीं इजाजत

आपको बता दें कि सऊदी अरब दुनिया का अकेला ऐसा देश है जहां पर महिलाओं को कार चलाने के साथ ही दूसरी कई पाबंदियों को मानना पड़ता है। सऊदी अरब में महिलाएं शॉपिंग करते समय दूसरे आउटफिट्स का ट्रायल

नहीं ले सकती हैं। इसके अलावा अगर उन्‍हें कोई बैंक अकाउंट खोलना है तो इसके लिए उन्‍हें अपने पति से इजाजत लेनी पड़ेगी।

खुद अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा और पूर्व राष्‍ट्रपतियों को भी इस बात की आलोचना अक्‍सर ही सुननी पड़ती है कि उन्‍होंने इस देश की महिलाओं के अधिकारों के लिए कभी आवाज ही नहीं उठाई।

ट्विटर पर मिशेल की आलोचना

माइक्रो ब्‍लॉगिंग साइट ट्विटर पर मिशेल ओबामा की आलोचना शुरू हो गई है। कई लोग इस बात को लेकर मिशेल को आड़े हाथ ले रहे हैं कि आखिर उन्‍होंने अपना सिर क्‍यों नहीं ढका।

ट्विटर पर इस बात को लेकर बवाल मचा है कि अगर मिशेल इंडो‍नेशिया में एक मस्जिद में अपना सिर ढक कर जा सकती हैं और पोप से मिलते समय बुरकानुमा आउटफिट पहन सकती हैं तो फिर उन्‍हें सऊदी में अपना सिर ढकने में क्‍या परेशानी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+