ब्रिटेन में मुसलमान छात्रों ने अगर रखे रोजे तो नंबर हो जाएंगे कम!
लंदन। इंग्लैंड में कुछ मुस्लिम छात्र इन दिनों खासे परेशान हैं और उनकी परेशानी की वजह है रमजान का पवित्र माह। उन्हें इस बात की चिंता सता रही है कि अगर उन्होंने रोजे रखे तो फिर उनके मार्क्स कम हो जाएंगे। इंग्लैंड की कई टीचर्स यूनियन ने भी रमजान के दिनों में परीक्षा रखने पर चिंता जताई है।

छात्रों की मुश्किलें बढ़ीं
इस वजह से धार्मिक और एकेडमिक कम्यूनिटी का कहना है कि जिन छात्रों को मुश्किल हो रही है, वो हर दिन रोजा न रखें। वहीं कुछ छात्रों के लिए आस्था और अपनी पढ़ाई के बीच एक का चुनाव करना काफी मुश्किल हो रहा है। लेकिन जिन छात्रों ने रोजा नहीं रखने का फैसला लिया है वे परीक्षा के बाद व्रत रखेंगे।
इस वर्ष टूटेगी पूरे माह रोजे रखने की कसम
बीबीसी की रिपोर्ट में ऐसे ही दो मुसलमान छात्रों का उदाहरण दिया गया है। ये दोनों छात्र हैं जैनब और आयशा जो कि इंग्लैंड के उत्तर-पश्चिम में लैंकाशायर काउंटी के नेलसन में रहते हैं। दोनों ही वे पूरे माह रोजे रखते हैं लेकिन अब इस साल सभी रोजे नहीं रख पाने की वजह से काफी दुखी हैं।
इस्लाम भविष्य को खतरे में डालने को नहीं कहता
वहीं एसोसिएशन ऑफ स्कूल एंड कॉलेज लीडर्स ने कहा कि इस साल अगर आपको लगता है कि रोजा रखने से बच्चों की परीक्षा पर असर पड़ेगा तो मुस्लिम छात्रों से यह कहना चाहिए कि इस्लाम उन्हें अपने भविष्य को खतरे में डालने के लिए नहीं कहता है।












Click it and Unblock the Notifications