क्‍यों ओबामा ने प्रियंका चोपड़ा को किया व्‍हाइट हाउस इनवाइट

वाशिंगटन। राष्‍ट्रपति बराक ओबामा बस कुछ ही समय तक बतौर अमेरिकी राष्‍ट्रपति अपनी जिम्‍मेदारियों को अंजाम देंगे। राष्‍ट्रपति ओबामा इसी बात को ध्‍यान में रखते हुए व्‍हाइट हाउस के कॉरेसपॉडेंट्स के लिए आखिरी बार डिनर आयोजित करने वाले हैं।

priyanka-chopra-white-house-barack-obama

इस डिनर के लिए उन्‍होंने बॉलीवुड की लीडिंग एक्‍ट्रेस और अब हॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी का जादू बिखेर रही प्रियंका चोपड़ा को भी इनवाइट किया है।

कुछ दिनों पहले ऑस्‍कर्स के रेड कारपेट पर नजर आने वाली प्रियंका अब व्‍हाइट हाउस के इस समारोह का हिस्‍सा बनेंगी। क्‍वांटिको स्‍टार प्रियंका को जिस डिनर के लिए इनवाइट किया गया है उसके होस्‍ट बराक और मिशेल ओबामा हैं।

व्हाइट हाउस के हर कार्यक्रम की होस्ट फर्स्ट लेडी

इस डिनर के लिए हॉलीवुड की कई हस्तियों जैसे ब्रैडले कूपर, लूसी लू और जेन फोंडा जैसे नामों को इनवाइट भेजा गया है। यह डिनर व्‍हाइट हाउस का एनुअल फंक्‍शन है और ओबामा के आखिरी बार इसके आयोजक होंगे।

व्‍हाइट हाउस कॉरेसपॉडेंट्स एसोसिएशन एक नॉन प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन है। इसके सदस्‍यों में कई रिपोर्ट्स, प्रॉड्यूसर्स, कैमरा ऑपरेटर्स और वह तमाम जर्नलिस्‍ट्स शामिल रहते हैं जो पिछले कई वर्षों से व्‍हाइट हाउस को कवर करते अ रहे
हैं। इस डिनर का मकसद जर्नलिस्‍ट स्‍कॉलरशिप के लिए पैसा इकट्ठा करना होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+