महारानी एलिजाबेथ II का 'कोहिनूर हीरे वाला क्राउन' किसे मिलेगा, कौन होगा बेशकीमती गहनों का हकदार

महारानी एलिजाबेथ II का कोहिनूर हीरा किसे मिलेगा, कौन होगा उनके क्राउन और गहने का हकदार

लंदन, 10 सितंबर: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पास अथाह गहने थे जिसमें उनका कोहीनूर हीरा वाला मुकुट और लाखों गहने भी शामिल है। उनके कुछ गहने जैसे कोहिनूर मुकुट और ब्रोच लंदन के टॉवर में दिखाने के लिए रखे गए है। रानी के निजी संग्रह में कथित तौर पर लगभग 50 तीर भी शामिल हैं उनके व्यक्तिगत संग्रह में बहुत अधिक कीमत वाले गहने भी शामिल हैं। अब उनके निधन के बाद किसका होगा इस पर अधिकार आइए जानते हैं ?

 मिलियन से अधिक जेवरात शामिल हैं

मिलियन से अधिक जेवरात शामिल हैं

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार द रॉयल कलेक्शन दुनिया का सबसे बड़ा निजी संग्रह है, जिसमें रानी के गहने हैं, जिसमें एक मिलियन से अधिक जेवरात शामिल हैं, जिनमें से कुछ हेनरी VIII के शासनकाल के हैं।

क्‍वीन एलिजाबेथ की पर्सनल वस्तुए किसे मिलेंगी

क्‍वीन एलिजाबेथ की पर्सनल वस्तुए किसे मिलेंगी

शाही संग्रह को दो भागों में विभाजित किया जा सकता है। जिसमें ज्वेल्स जो इस काल के सम्राट के पास है और दूसरी क्‍वीन एलिजाबेथ की पर्सनल वस्तुए। अपने निजी सामान के संबंध में रानी प्रतिष्ठित टियारा को किसी को भी यानी किंग चार्ल्स की पत्नी क्वीन कंसोर्ट कैमिला या प्रिंस ऑफ वेल्स की पत्नी केट मिडलटन को टियारा दिया जा सकता है।

क्‍वीन अपने जीते जी इन्‍हें दे चुकी है ये बेशकीमती गहनें

क्‍वीन अपने जीते जी इन्‍हें दे चुकी है ये बेशकीमती गहनें

पिछले कुछ सालों में महारानी एलिजाबेथ ने परिवार के सदस्यों को कई टियारा मतलब अपने निजी गहनें दिए। मेघन मार्कल को 2018 में प्रिंस हैरी से शादी के लिए क्वीन मैरी की खूबसूरत आर्ट डेको-स्टाइल डायमंड इयररिंग देते हुए देखा गया था। जबकि केट मिडलटन ने प्रिंस विलियम से अपनी शादी के दौरान 2011 में 1000-हीरे जड़ित कार्टियर हेलो टियारा पहना था। इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि रानी के मुकुटों और मुकुटों का उत्तराधिकारी कौन होगा।

कोहिनूर पर किसका होगा हक

कोहिनूर पर किसका होगा हक

महारानी के बेटे प्रिंस चार्ल्स के राजा बनते ही 105 कैरेट का ये कोहीनूर हीरा उनकी पत्नी डचेस कॉर्नवॉल कैमिला के पास जाएगा। कोहिनूर माउंटेड क्राउन को क्वीन कंसोर्ट - कैमिला पार्कर बाउल्स को दिए जाने की संभावना है।

ये कोहिनूर हीरा 105.6 कैरेट का है, क्‍वीन ने की थी ये घोषणा

ये कोहिनूर हीरा 105.6 कैरेट का है, क्‍वीन ने की थी ये घोषणा

1849 में ब्रिटिश शासन के पंजाब में स्थापित होने के बाद इस कोहिनूर हीरे को क्वीन विक्टोरिया को सौंपा गया था। उसी समय से ये बिट्रेन की महारानी के ताज में लगा है। ये कोहीनूर हीरा 105.6 कैरेट का है। वहीं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने अपने निधन से पहले ही घोषणा की थी कि प्रिंस चार्ल्स की पत्नी कैमिला, डचेस ऑफ कॉर्नवाल, जब वह सिंहासन पर बैठेंगे तो रानी कंसोर्ट बन जाएंगी।

भारत का है ये कोहिनूर हीरा

भारत का है ये कोहिनूर हीरा

बिट्रेन की महारानी के ताज में लगा हीरा वास्‍तव में भारत का है ये 14वीं सदी में मिला था जो अगल-अलग सदियों में भारत के विभिन्‍न राजाओं के पास रहा लेकिन 1849 में ब्रिटिश शासन के पंजाब में स्थापित होने के बाद इस हीरे को क्वीन विक्टोरिया को सौंपा गया था। तब से लेकर अभी तक भारत का ये कोहिनूर हीरा बिट्रेन की महारानी के ताज की शोभा बढ़ा रहा है। हालांकि महारानी की मौत के बाद अब भारत में कोहिनूर को वापस लाए जाने की मांग सोशल मीडिया पर तेज हो गई है।

गजब: महिला का दावा वो बहुत खूबसूरत दिख रही थी इसलिए पुलिस ने कर लिया अरेस्‍ट! जानें पूरा मामला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+