कौन थीं पूर्व Miss World कंटेस्टेंट शेरिका, 26 साल की उम्र में हुई मौत, किस बीमारी से थीं पीड़ित
Former Miss World Contestant Sherika De Armas Died: पूर्व मिस वर्ल्ड कंटेस्टेंट शेरिका डी अरमास का महज 26 साल की उम्र में सर्वाइकल कैंसर की वजह से निधन हो गया है। 13 अक्टूबर को शेरिका डी अरमास ने दुनिया को अलविदा कह दिया। शेरिका ने साल 2015 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में उरुग्वे (Uruguay) की ओर से हिस्सा लिया था।
शेरिका पिछले 2 सालों से कैंसर से जूझ रही थी। कैंसर को रोकने के लिए हाल ही में उनका कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी उपचार हुआ था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

Who was Sherika De Armas: कौन थीं शेरिका डी अरमास
शेरिका डी अरमास उरुग्वे की रहने वाली थीं। वह पेशे से एक मॉडल थीं। शेरिका डी अरमास, जो 2015 में मिस उरुग्वे बनी थीं। जिसके बाद उन्होंने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। शेरिका डी अरमास ब्यूटी ब्रांड, मेकअप केयर और पर्सनल केयर के प्रोडक्ट के लिए भी प्रचार करती थीं।
शेरिका डी अरमास ने 2015 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में उरुग्वे का प्रतिनिधित्व किया था। हालांकि वह चीन में 2015 की प्रतियोगिता में टॉप 30 में जगह नहीं बना पाई थीं, लेकिन वह प्रतिस्पर्धा करने वाली केवल छह 18-वर्षीय लड़कियों में से एक थीं। 18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड में अपनी छाप छोड़ने की वजह से शेरिका डी अरमास काफी मशहूर हो गई थीं।

हमेशा से एक मॉडल बनना चाहती थीं शेरिका
अपने एक इंटरव्यू में शेरिका डी अरमास ने कहा था, "मैं हमेशा एक मॉडल बनना चाहती थी, चाहे वह एक ब्यूटी मॉडल हो, एक विज्ञापन मॉडल हो या एक कैटवॉक मॉडल हो। मुझे फैशन से जुड़ी हर चीज पसंद है और मुझे लगता है कि सौंदर्य प्रतियोगिता के भीतर, किसी भी लड़की का सपना मिस यूनिवर्स में भाग लेने का अवसर मिलना है। चुनौतियों से भरे इस अनुभव को जीने में सक्षम होने पर मैं बहुत खुश हूं।''

'दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का निधन'
शेरिका डी अरमास के निधन से उरुग्वे और दुनिया भर में शोक की लहर दौड़ गई। उसके भाई मयक डी अरमास ने सोशल मीडिया पर कहा, "ऊंची उड़ान भरो, छोटी बहन। हमेशा और हमेशा।"
वहीं मिस यूनिवर्स उरुग्वे 2022 कार्ला रोमेरो ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि, "शेरिका इस दुनिया के लिए बहुत विकसित महिला थीं। मैं अपने जीवन में अब तक जितनी भी महिलाओं से मिली हूं, शेरिका उन 'दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में एक थीं।'

मिस उरुग्वे 2021 Lola de los Santos ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, "मैं आपको हमेशा याद रखूंगी, न केवल उस समर्थन के लिए जो आपने मुझे दिया और आप मुझे कितना आगे बढ़ते देखना चाहती थी, बल्कि आपके स्नेह, आपकी खुशी, उन दोस्ती के पलों के लिए भी जो हमने साझा किए और जो आज भी मेरे साथ हैं।''
शेरिका डी अरमास के एक करीबी दोस्त एंटो सियावाग्लिया ने लिखा, "मैं तुम्हें उस खूबसूरत चमक के साथ याद करता हूं।"












Click it and Unblock the Notifications