G20 Summit Delhi: कौन है बच्ची Maya, जिसे US राष्ट्रपति Joe Biden ने एयरपोर्ट पर देखते ही गले लगाया
Girl Maya who welcome Joe Biden in Delhi: G20 Summit में हिस्सा लेने आए अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden के पास Delhi एयरपोर्ट पर नजर आई बच्ची यूएस के राजदूत की बेटी माया है।
Joe Biden in India for G20 Summit: भारत की अध्यक्षता में हो रहे जी 20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन 8 सितंबर 2023 की देर शाम दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर भारत सरकार के नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री वीके सिंह ने US प्रेसिडेंट जो बाइडन का स्वागत किया। (वीडियो नीचे)
दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत के दौरान एक बच्ची भी नजर आई, जिसे जो बाइडन ने देखते ही गले लगा लिया। उसे दुलार किया और उससे बातचीत भी की। बच्ची भी बाइडन से सहजता से मिली।

दिल्ली एयरपोर्ट पर अमेरिका के राष्ट्रपति का स्वागत करने वालों में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के अलावा अन्य कई उच्च अधिकारी शामिल थे। इस दौरान भारत में तैनात अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी भी वहां मौजूद थे। स्वागत करने वालों की कतार में खड़ी इस छोटी बच्ची ने सबका ध्यान खींचा।
दरअसल, यह बच्ची अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी की बेटी माया है। माया गार्सेटी ने भी जो बाइडेन के एयरपोर्ट पर उतरते ही उनका स्वागत किया। इस दौरान माया के चेहरे पर खुशी देखते ही बनी। राष्ट्रपति बाइडेन से बातचीत करते माया की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं।

बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब माया सुर्खियों में रही हो। इससे पहले जब एरिक गार्सेटी को भारत में अमेरिका का राजदूत बनाया गया था तब अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने एरिक गार्सेटी को पद की शपथ दिलाई। उस समय एरिक की बेटी माया बाइबल पकड़े खड़ी नजर आई थी। इस कार्यक्रम में एरिक के पूरे परिवार ने शिरकत की थी।
एरिक गार्सेटी कौन हैं?
- एरिक गार्सेटी ने अमेरिका की कोलंबिया विश्वविद्यालय से पढ़ाई की। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में रोड्स स्कॉलर रहे और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में भी पढ़ाई की।
- वर्तमान में एरिक गार्सेटी भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में अमेरिका के राजदूत हैं।
- एरिक गार्सेटी ने यूनाइटेड स्टेट्स नेवी रिजर्व में एक अधिकारी के रूप में भी काम करने के अलावा जुलाई 2013 से दिसंबर 2022 तक लॉस एंजिल्स के 42वें मेयर भी रहे। लॉस एंजेल्स के पहले यहूदी मेयर नियुक्त किए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications