Nicolos Maduro कौन हैं, ड्राइवर से वेनेज़ुएला राष्ट्रपति बने निकाेलस कितने हैं अमीर? ट्रंप ने अरेस्ट कराया
Who is Venezuelan President Nicolas Maduro: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 3 जनवरी 2026 को ऐलान किया है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस को अरेस्ट कर लिया है। इस गिरफ्तारी से पहले अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला किया था। इस खबर के साथ ही, काराकास में विस्फोटों से राजधानी में अंधेरा छा गया।
इस ऑपरेशन अमेरिका-वेनेजुएला के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव को और बढ़ा दिया है। मादुरो पर लगे धोखाधड़ी, मादक पदार्थों की तस्करी और मानवाधिकार हनन के आरोपों से उपजा है, अमेरिकी प्रशासन 2020 से ही मादुरो के पीछे था, इनके ऊपर 15 मिलियन डॉलर का इनाम भी रखा गया था। जानिए आखिर वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो कौन हैं और ड्राइवर से राष्ट्रपति बने मादुरो कितनी संपत्ति के अब मालिक हो चुके हैं?

कौन है निकोलस मादुरो मोरोस?
निकोलस मादुरो मोरोस का जन्म 1962 में काराकास में हुआ, वेनेजुएला के राजनीतिज्ञ और यूनाइटेड सोशलिस्ट पार्टी के नेता हैं। 2013 में वे वेनेजुएला के 53वें राष्ट्रपति चुने गए। उनका राजनीतिक उभार वाम आंदोलन के जरिए हुआ, ये ह्यूगो शावेज के करीबी नेताओं में एक हैं।
मेट्रो ट्रेन ड्राइवर से बने राष्ट्रपति मादुरो
निकोलस मादुरो ने काराकास मेट्रो में बस चालक के रूप में काम शुरू किया, फिर ट्रेड यूनियनों से राजनीति में आए और ह्यूगो शावेजके करीबी सहयोगी बने। उन्होंने 2006-2013 तक विदेश मंत्री, फिर उपराष्ट्रपति, और 2013 में ह्यूगो शावेज की मौत के बाद राष्ट्रपति पद संभाला।
मादुरो के शासन पर लगे ये गंभीर आरोप
अमेरिका मादुरो के शासन को लगातार चुनौती देता रहा है। इन पर मानवाधिकार उल्लंघन, चुनावी धांधली और नार्को-टेररिज्म फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगे इनका शासन प्रतिबंधों, आर्थिक गिरावट, सार्वजनिक विरोध और अंतर्राष्ट्रीय अलगाव से भरा रहा है।
- विवादित चुनावों (2018, 2024) से सत्ता बरकरार रखने वाले मादुरो के शासन में वेनेजुएला भीषण मुद्रास्फीति, भोजन-दवाओं की कमी और लाखों लोगों के पलायन वाले मानवीय संकट से जूझता रहा। उन पर आपराधिक नेटवर्क के माध्यम से अरबों डॉलर के तेल राजस्व को निकालने सहित व्यापक भ्रष्टाचार के आरोप लगे।
- 2020 में, अमेरिका ने उन पर ड्रग ट्रैफिकिंग का आरोप लगाते हुए 15 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित किया। जनवरी 2025 में, यह राशि बढ़ाकर 25 मिलियन डॉलर कर दी गई, साथ ही वेनेजुएला के कई शीर्ष अधिकारियों पर भी प्रतिबंध लगाए गए।
कितनी संपत्ति का मालिक है मादुरो?
इन सबके बावजूद, मादुरो ने खुद को हमेशा श्रमिक वर्ग का मसीहा दिखाया और जमकर कमाई की। 2025 के आंकड़ों के अनुसार, सेलिब्रिटी नेट वर्थ, याहू फाइनेंस और बीबीएन टाइम्स ने उनकी संपत्ति $2 मिलियन, जबकि रियलिटी टी ने $1 मिलियन आंकी है।
मादुरो की सैलरी कितनी हैं?
मादुरो का आधिकारिक मासिक वेतन लगभग 4,000 डॉलर है, इसमें गाड़ी, सरकारी आवास और सुरक्षा जैसी राजकीय सुविधाएं शामिल हैं। आलोचकों का मानना है कि उनकी वास्तविक संपत्ति आधिकारिक आंकड़ों से कहीं अधिक है।
मादुरो की $700 मिलियन से अधिक की संपत्ति जब्त हो चुकी है
अमेरिकी अधिकारियों ने भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत मादुरो से जुड़ी $700 मिलियन से अधिक की संपत्ति जब्त की, जिसमें निजी जेट, लग्जरी वाहन और प्रॉपर्टी शामिल हैं। 2020 में, अमेरिका ने उन पर नारको-टेररिज्म के आरोप लगाए और गिरफ्तारी के लिए $15 मिलियन का इनाम घोषित किया।
मादुरो की पत्नी पर भी लग चुके हैं गंभीर आरोप
जांच रिपोर्ट्स ने मादुरो के परिवार, विशेषकर पत्नी सीलिया फ्लोरेस ("फ्लोरेस क्लैन") को भी भाई-भतीजावाद और रिश्वतखोरी से जोड़ा है। 2015 में, उनके सौतेले बेटों पर अमेरिकी अधिकारियों ने सैकड़ों किलोग्राम कोकीन तस्करी का प्रयास करने का आरोप लगाया था।
विशेषज्ञों का मानना है कि मादुरो का वेनेजुएला के विशाल तेल धन पर नियंत्रण, विशेषकर राज्य तेल कंपनी पीडीवीएसए (PDVSA) के माध्यम से, अरबों डॉलर को सार्वजनिक जांच से परे अपारदर्शी चैनलों से मोड़ने का जरिया हो सकता था।












Click it and Unblock the Notifications