रूस की 'सीक्रेट फर्स्ट लेडी' अलीन कबाएवा कौन हैं, जिस पर अमेरिका ने नहीं लगाया है प्रतिबंध

"हर परिवार के पास युद्ध की एक कहानी होती है, और हमें उन कहानियों को भूलना नहीं चाहिए बल्कि इसे अपनी अगली पीढ़ी को सुनाना चाहिए.''

यह कहना है अलीना कबाएवा की, जिन्हें रूस की 'सीक्रेट फर्स्ट लेडी' कहा जाता है. यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच वह सुर्खियों में हैं.

वजह यह है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटियों समेत उनके करीबियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगाए हैं लेकिन अलीना अब भी इस प्रतिबंध से बची हुई हैं.

द वॉल स्ट्रीट जर्नल की ख़बर के अनुसार, अमेरिका पुतिन की कथित 'गर्लफ्रेंड' व पूर्व ओलंपिक जिमनास्ट अलीना कबाएवा पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में था, लेकिन अंतिम क्षण में ऐसा नहीं किया गया.

इसके पीछे की वजह यह बताई गई कि पुतिन इसे निजी हमला मान सकते हैं और इससे शांति बहाल के प्रयासों को धक्का लग सकता है.

हालांकि, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने सोमवार को दैनिक प्रेस ब्रीफ़िंग के दौरान उन दावों को ख़ारिज कर दिया, जिसमें यह कहा जा रहा था कि अमेरिका जानबूझकर रूस के राष्ट्रपति पुतिन की कथित गर्लफ़्रेंड पर प्रतिबंध नहीं लगा रहा है.

साकी से जब पूछा गया कि रूसी नेता और जिमनास्ट रह चुकीं अलीना कबाएवा पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई है तो उन्होंने कहा, "हम लगातार प्रतिबंधों की समीक्षा कर रहे हैं."

पुतिन और अलीना कबाएवा
Reuters
पुतिन और अलीना कबाएवा

कौन हैं अलीना कबाएवा

अलीना जिमनास्ट रह चुकी हैं और 2004 के एथेंस ओलंपिक में गोल्ड मेडल भी अपने नाम कर चुकी हैं. 13 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला वर्ल्ड टाइटल (रोम) 1998 में जीता था.

इसके बाद 2001 और 2002 में यूरोपीयन चैंपियनशिप में भी उन्हें कई मेडल मिले. 2003 में भी उन्होंने कई वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किये. वह डोपिंग के मामले में भी फंस चुकी हैं. हालांकि, इसका बड़ा ख़ामियाज़ा उन्हें नहीं भुगतना पड़ा.

साल 2005 के बाद वह धीरे-धीरे राजनीति में आती गईं और उनका नाम पुतिन के साथ जुड़ने लगा. वह 'यूनाइटेड रूस' पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हुए रूसी संसद के निचले सदन डूमा के लिए भी निर्वाचित हो चुकी हैं. 2014 में वह सोची ओलंपिक में मशाल लेकर चलने वाले खिलाड़ियों में भी शामिल थीं.

अलीना कबाएवा
Getty Images
अलीना कबाएवा

द मॉस्को टाइम्स की ख़बर के अनुसार, अलीना क्रेमलीन समर्थित मीडिया ग्रुप ' द नेशनल मीडिया ग्रुप' का नेतृत्व भी करती हैं लेकिन उनका नाम अप्रैल में पश्चिमी देशों के प्रतिबंध के मद्देनज़र वेबसाइट से हटा लिया गया.

द मॉस्को टाइम्स की ख़बर में यह भी कहा गया कि स्विट्जरलैंड, अमेरिका और यूरोप के अधिकारियों ने वॉल स्ट्रीट जर्नल को बताया कि 2015 में अलीना बच्चे को जन्म देने स्विट्जरलैंड गई थीं. इसके बाद, 2019 में उन्हों मॉस्को में कथित तौर पर जुड़वा बच्चों को जन्म दिया. हालांकि, पुतिन ने कभी इसकी पुष्टि नहीं की.

सुर्खियों के बीच मॉस्को में 'अलीना फेस्टिवल'

'द मॉस्को टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार, अलीना रूस की राजधानी में 'अलीना फेस्टिवल' में पिछले सप्ताह शनिवार को दिखीं. वह वहां एक ऐसे 'जिमनास्ट एग्जीबिशन' के लिए आईं थीं, जिसका प्रसारण मई में रूस के 'विक्टरी डे' के मौके पर होना है.

अलीना कबाएवा
Getty Images
अलीना कबाएवा

इस दौरान उन्होंने कहा, '' हर परिवार के पास युद्ध की एक कहानी होती है, और हमें उन कहानियों को भूलना नहीं चाहिए बल्कि इसे अपनी अगली पीढ़ी को सुनाना चाहिए.''

इस मौके पर उन्होंने यूक्रेन पर रूस के हमले की हो रही आलोचना और रूस के जिमनास्ट, जज और कोच पर अंतरराष्ट्रिय मुकाबलों में लगे प्रतिबंध के बारे में कहा, '' हमें इससे सिर्फ जीत ही मिलेगी.''

'डेली मेल' की ख़बर के अनुसार, अलीना के इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद उन ख़बरों पर विराम लग गया है, जिसमें यह कहा जा रहा था कि वह स्विट्जरलैंड या साइबेरिया में बंकर में छुपी हुई है.

इस कार्यक्रम में सैंकड़ों बच्चे शामिल हुए थे और इस दौरान 'Z' सिम्बल भी दिखा जो कि रूस के यूक्रेन पर हमले के समर्थन का चिह्न बन चुका है.

ये भी पढ़ें-

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+