Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस उजमा खान के साथ छेड़छाड़ और मारपीट पर मचा है बवाल

नई दिल्ली- एक पाकिस्तानी अभिनेत्री उजमा खान को लेकर इन दिनों पाकिस्तान में खूब हंगामा बरपा हुआ है। उस अभिनेत्री का आरोप है कि एक महिला ने अपने 15 हथियारबंद लोगों के साथ उसके घर पर धावा बोला, मारपीट की और उस दौरान उनके साथ शारीरिक छेड़छाड़ भी की गई। पुलिस शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि उनपर हमला एक रियल एस्टेट कारोबारी की बहनों ने करवाया है। जबकि उस बिल्डर ने इस विवाद में अपना नाम जोड़ने पर नाराजगी जताई है और इसे सस्ती लोकप्रियता अपनाने का हथकंडा बताया है। जबकि, हमला करवाने वाली महिला ने हमले के आरोप को तो सही माना है, लेकिन उसका कहना है कि अभिनेत्री की बहन के उसके शौहर के साथ नाजायज ताल्लुकात थे, लेकिन मना करने पर भी वो लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं रहे थे।

Recommended Video

    Uzma Khan physically assaulted by a Woman & her Gunmen, actress Files FIR | वनइंडिया हिंदी
    पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस से छेड़छाड़ और मारपीट पर बवाल

    पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस से छेड़छाड़ और मारपीट पर बवाल

    पाकिस्तानी अभिनेत्री ने उजमा खान ने खुद और अपनी बहन के साथ कुछ गनमैन पर एक महिला के इशारे पर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस घटना के सिलसिले में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक महिला कुछ लोगों के साथ उजमा और उसकी बहन को निशाना बनाते दिख रही है। जानकारी के मुताबिक उस महिला ने अभिनेत्री की बहन पर अपने पति से अफेयर होने का आरोप लगाया है। उजमा ने पुलिस में शिकायत की है कि वह महिला गनमैन के साथ उसके घर में घुस आई तोड़फोड़ की और धमकियां दीं। यही नहीं, महिला के साथ आए अज्ञात लोगों ने दोनों बहनों को यौन यातनाएं भी दीं। उजमा ने ट्वीट में लिखा है कि गनमैन्स ने उनपर बंदूकें भी तान दीं।

    वीडियो में हमले की सच्चाई दिखी

    वीडियो में हमले की सच्चाई दिखी

    बता दें कि सोशल मीडिया पर दो वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें उजमा खान और उनकी बहन हुमा खान को एक महिला धमकाते दिख रही है। वह महिला अभिनेत्री की बहन पर उसके पति उस्मान के साथ अवैध रिश्ते रखने का आरोप लगा रही है। एक और वीडियो में वह महिला दोनों बहनों पर चीजें उठाकर फेंकती नजर आ रही है। उसके साथ कुछ हथियारबंद आदमी भी हैं, जो उजमा पर शारीरिक बल प्रयोग करते हुए दिखाई दे रहें। उन्होंने उजमा और हुमा के साथ मारपीट भी की है।

    मलिक रियाज नाम के शख्स की बहनों पर लगाया हमले का आरोप

    मलिक रियाज नाम के शख्स की बहनों पर लगाया हमले का आरोप

    पुलिस शिकायत में उजमा ने कहा है कि उसे पिछले तीन दिनों से जान से मारने की धमकिया दी जा रही हैं। उन्होंने कहा है कि अब उनके पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है, इसलिए लड़ने का फैसला किया है। पुलिस में उजमा ने जो रिपोर्ट लिखा है, उसमें लिखा गया है कि 'मुझे शर्मिंदा किया गया है, ब्लैकमेल किया जा रहा है और परेशान किया जा रहा है। उनके मुताबिक अब मुझे या तो न्याय मिलेगा या मेरी हत्या कर दी जाएगी, लेकिन यहां से लौटना नहीं है। उन्होंने अपने और अपनी बहन के ऊपर हमले के लिए किसी मलिक रियाज की दो बेटियों (अंबर मलिक और पश्मीना मलिक) पर उसके घर में 12 गनमैन को साथ लेकर घुसने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से गुजारिश की है कि उनके जख्म भर जाएं उससे पहले उनका मेडिकल चेकअप किया जाए।

    ट्विटर पर लिखी यौन प्रताड़ना की बात

    ट्विटर पर लिखी यौन प्रताड़ना की बात

    बाद में उन्होंने ट्विटर पर लिखा है- 'यह मेरा आधिकारिक बयान है- याद रखना तुम्हारे गनमैन ने दो अनाथों पर अपनी बंदूकें तानीं और सेक्सुअली प्रताड़ित किया। हम कमजोर हो सकते हैं, लेकिन अब हमें अल्लाह और पाकिस्तान के आवाम में यकीन है। मैं आपसे गुजारिश करती हूं के मेरे बयान को साझा करें और मुश्किल वक्त में मेरा साथ दें।'

    उस्मान मेरा भतीजा नहीं- रियाज

    उस्मान मेरा भतीजा नहीं- रियाज

    हालांकि, उजमा ने पाकिस्तान के बहरिया शहर के रियल एस्टेट कारोबारी मलिक रियाज और उनकी बेटियों पर जो आरोप लगाया है उसे रियाज ने दुर्भावनापूर्ण बताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि वायरल वीडियो के जरिए उन्हें बदनाम करने का प्रोपेगेंडा चलाया जा रहा है। उस्मान मेरा भतीजा नहीं है। मुझे बदमान करने के लिए इतनी घटिया हरकत की गई, जिसमें मेरा कोई लेना-देना नहीं है।

    आमिना ने हमले की बात मानी

    आमिना ने हमले की बात मानी

    उधर एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आमिना उस्मान नाम की महिला खुद के मलिक रियाज के रिश्तेदार होने की बातों का पूरा खंडन कर रही है। हालांकि, उसका दावा है कि उसका पति उस्मान और उजमा की बहन हुमा जिस घर में रहती है, वह उसके पति का है और उसपर कब्जा करने का पूरा हक है। आमिना ने दावा किया है कि उसने ने उन लोगों को जिस हालत में पकड़ा था, वैसी स्थिति में कोई दूसरी महिला और ज्यादा हमलावर होती। जबकि उसने कई बार चेताया भी था लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थीं।

    फिल्म और मॉडलिंग से जुड़ी हैं उजमान खान

    फिल्म और मॉडलिंग से जुड़ी हैं उजमान खान

    बता दें कि उजमा खान पाकिस्तान की एक अभिनेत्री और मॉडल हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 'वार' नाम की फिल्म के साथ शुरू की थी और बाद में वह 'यलगार' नाम की फिल्म में भी दिखाई पड़ी थीं। उन्होंने 'वार' में मुजतुबा की बीवी का रोल अदा किया था।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+