दुनिया का सबसे अमीर आदमी कौन? 81 साल के लैरी एलिसन ने एलन मस्क को पछाड़ा, नेटवर्थ सुन उड़ जाएंगे होश!

Oracle founder Larry Ellison Net Worth: दुनिया के अरबपतियों की सूची में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। लंबे समय से सबसे अमीर इंसान का ताज अपने सिर पर सजाए बैठे एलन मस्क को इस बार पीछे छोड़ दिया है 81 साल के लैरी एलिसन ने। टेक दिग्गज कंपनी ओरेकल के को-फाउंडर लैरी एलिसन की नेटवर्थ अचानक इतनी तेजी से बढ़ी कि उन्होंने मस्क को पछाड़ते हुए पहले पायदान पर कब्जा जमा लिया और वो दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। ऐसे में आइए जानें कौन हैं लैरी एलिसन और उनकी सफलता की अनसुनी कहानी के बारे में?

लैरी एलिसन कैसे बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी?

Larry Ellison net worth 2025: ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, ओरेकल कॉरपोरेशन के शेयरों में रिकॉर्ड 41% की तेजी दर्ज हुई। इसी के साथ एलिसन की कुल संपत्ति महज 24 घंटे में 101 अरब डॉलर बढ़ गई और उनकी नेटवर्थ 393 अरब डॉलर (करीब 34.5 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गई। इस उछाल ने उन्हें दुनिया का सबसे अमीर इंसान बना दिया, जबकि उस वक्त एलन मस्क की नेटवर्थ 385 अरब डॉलर पर थी।

Oracle founder Larry Ellison Net Worth

Who is Larry Ellison? कौन हैं लैरी एलिसन? गरीबी से लेकर अरबपति बनने तक का सफर

लैरी एलिसन का शुरुआती जीवन किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा। 1944 में न्यूयॉर्क में जन्मे एलिसन को उनकी मां ने जन्म के कुछ ही महीनों बाद रिश्तेदारों को गोद दे दिया था। गरीबी और संघर्ष के बीच पले-बढ़े एलिसन ने 48 साल की उम्र तक अपनी मां को देखा भी नहीं। पढ़ाई-लिखाई में भी उनका ज्यादा मन नहीं लगता था। शिकागो यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने के बाद उन्होंने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी और नई राह तलाशने निकल पड़े।

कोडिंग सीखी और खड़ा किया साम्राज्य (Larry Ellison Success Story)

कैलिफोर्निया शिफ्ट होने के बाद उन्होंने कई छोटी-मोटी नौकरियां कीं। इसी दौरान उन्होंने कंप्यूटर प्रोग्रामिंग और सॉफ्टवेयर की बारीकियों को समझा। साल 1977 में दोस्तों बॉब माइनर और एड ओट्स के साथ मिलकर उन्होंने महज 2000 डॉलर से 'सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट लैबोरेट्रीज' शुरू की। पांच साल बाद कंपनी का नाम बदलकर 'ओरेकल' रखा गया और फिर यह कंपनी धीरे-धीरे दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में शुमार हो गई।

Oracle founder Larry Ellison Net Worth

चार दशक तक ओरेकल के CEO रहे

1986 में ओरेकल के शेयर मार्केट में लिस्ट होने के बाद कंपनी ने लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ीं। एलिसन ने 2014 तक लगभग चार दशक तक CEO की जिम्मेदारी निभाई और बाद में चेयरमैन व चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर बन गए। आज भी 81 साल की उम्र में वे कंपनी के अहम फैसलों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

पांच शादियां और निजी जिंदगी (Larry Ellison Personal Life, wife)

लैरी एलिसन का निजी जीवन भी अक्सर सुर्खियों में रहा है। उन्होंने अब तक पांच शादियां कीं। पहली शादी 1967 में एड्डा क्विन से हुई, जो सात साल बाद खत्म हो गई। दूसरी शादी 1977 में नैंसी व्हीलर से हुई, लेकिन एक साल भी नहीं टिक सकी। तीसरी पत्नी बारबरा बूथे थीं, जिनसे उनकी शादी 1983 में हुई और तीन साल चली।

2003 में उन्होंने चौथी शादी मेलानी क्राफ्ट से की, जो सात साल बाद टूट गई। उनकी पांचवीं पत्नी जोलिन झू हैं, जो उनसे 47 साल छोटी हैं। एलिसन के दो बच्चे भी हैं-बेटा डेविड एलिसन और बेटी मेगन एलिसन, जो हॉलीवुड में बड़े प्रोडक्शन हाउस चला रहे हैं।

Oracle founder Larry Ellison Net Worth

लैरी एलिसन के लग्जरी शौक, राजनीति और हॉलीवुड में भी है दबदबा

लैरी एलिसन न सिर्फ डेटाबेस साम्राज्य खड़ा करने के लिए बल्कि अपने महंगे शौकों जैसे यॉट्स, प्राइवेट आइलैंड्स और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी सुर्खियों में रहे।

लैरी एलिसन सिर्फ टेक्नोलॉजी तक ही सीमित नहीं रहे हैं। वे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी माने जाते हैं। इसी साल उन्होंने OpenAI के सैम ऑल्टमैन और सॉफ्टबैंक के मासायोशी सोन के साथ मिलकर "स्टारगेट" प्रोजेक्ट लॉन्च किया, जिसका मकसद अमेरिका की एआई इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना है।

ट्रंप ने यहां तक इशारा किया है कि अगर अमेरिका में TikTok की बिक्री होती है, तो वे चाहते हैं कि एलिसन इसे खरीदें। मजाक में ट्रंप ने कहा था -"मैं चाहता हूं लैरी एलिसन इसे खरीद लें, मस्क के बजाय।"

सिर्फ टेक और राजनीति ही नहीं, एलिसन ने हॉलीवुड में भी बड़ा कदम रखा है। उन्होंने अपने बेटे डेविड एलिसन को 8 बिलियन डॉलर (करीब ₹70,500 करोड़) की मदद दी, जिससे स्काइडांस मीडिया ने पैरामाउंट (CBS और MTV की पेरेंट कंपनी) को खरीद लिया। यह डील पिछले महीने ही पूरी हुई और इसने हॉलीवुड में एलिसन परिवार की ताकत और भी बढ़ा दी।

सफलता की नई परिभाषा

लैरी एलिसन की सफलता इस बात का सबूत है कि हालात कितने भी कठिन क्यों न हों, सही दिशा और मेहनत से सब कुछ बदला जा सकता है। गरीबी से निकलकर, पढ़ाई बीच में छोड़कर और संघर्षों से जूझते हुए उन्होंने आज वह मुकाम हासिल कर लिया है जहां पूरी दुनिया उनकी ओर देख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+