Who is Meret Schneider: कौन हैं वो महिला सांसद? जिन्हें Elon Musk की कंपनी पर हमला करने पर मिल रही धमकियां
Who is Meret Schneider: स्विट्जरलैंड की ग्रीन पार्टी की सदस्य और राष्ट्रीय परिषद की सांसद मेरेट श्नाइडर हाल ही में सुर्खियों में आई हैं। उन्होंने एक्स (Twitter), फेसबुक और टिकटॉक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चरमपंथी विचारों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और इनके सख्त नियमन (Strict Regulation) की मांग की। उनकी इस मांग के बाद उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
श्नाइडर ने कहा कि यूरोपीय संघ लंबे समय से टेक कंपनियों के खिलाफ कदम उठा रहा है, लेकिन स्विट्जरलैंड कुछ नहीं कर रहा। हमें भी सख्त कदम उठाने होंगे। उनका आरोप है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म चरमपंथी विचारों को प्राथमिकता दे रहे हैं। जर्मनी में AFD (अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी) पार्टी को बढ़ावा दिया गया, जबकि विरोधी विचार दबा दिए गए। अगर ये ट्रेंड जारी रहा, तो स्विट्जरलैंड के चुनावों पर भी असर पड़ेगा।

उन्होंने सुझाव दिया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सख्त नियमन किया जाए। जरूरत पड़ने पर एक्स (Twitter) और टिकटॉक को ब्लॉक करने की बात भी कही।
एलन मस्क की कंपनी पर निशाना और धमकियां
स्विस पत्रिका 'डाई वेल्टवोचे' के संपादक रोजर कोपेल ने श्नाइडर के बयान का स्क्रीनशॉट एक्स (Twitter) पर पोस्ट किया, जिसमें एलन मस्क और श्नाइडर की तस्वीर थी। यह पोस्ट वायरल हो गई और इसके बाद श्नाइडर को गुमनाम कॉल्स पर धमकियां मिलने लगीं। एक धमकी में कहा गया कि हम तुम्हें मार देंगे, मुझ पर भरोसा करो।
श्नाइडर का आरोप:
- "रोजर कोपेल ने मुझे अपने अनुयायियों के सामने थाली में परोस दिया।"
- उन्हें अब अमेरिकियों और रूसियों से भी नफरत भरी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।
- "अब तक हमले जर्मन भाषी देशों से आ रहे थे, लेकिन अब अमेरिका से भी हो रहे हैं।"
Who is Meret Schneider: मेरेट श्नाइडर कौन हैं?
- स्विस ग्रीन पार्टी की सदस्य
- 2014-2019: उस्टर की नगरपालिका पार्षद
- 2019: स्विट्जरलैंड की राष्ट्रीय परिषद (Swiss National Council) के लिए चुनी गईं
- 2023: फिर से राष्ट्रीय परिषद में वापसी
- संगठन: Sentience Politics की सह-प्रबंधक
मुद्दे:
- पशु अधिकारों की समर्थक
- स्विट्जरलैंड में मांस की खपत कम करने की वकालत करती हैं।
क्या श्नाइडर की मांग जायज है?
समर्थकों का कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को नफरत और फेक न्यूज़ रोकने के लिए जिम्मेदार होना चाहिए। चरमपंथी विचारों को बढ़ावा देना लोकतंत्र के लिए खतरा है। विरोधियों का कहना है कि यह मुक्त भाषण (Free Speech) पर हमला है। सोशल मीडिया पर नियंत्रण सरकारों को नहीं करना चाहिए। एलन मस्क के समर्थकों ने 'FreeSpeech' और 'ElonMuskWillSaveUs' जैसे हैशटैग के साथ उनका बचाव किया।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications