कौन हैं कशिश चौधरी? जो पाकिस्तान के बलुचिस्तान में बनीं पहली हिंदू महिला असिस्टेंट कमिश्नर
Who is Kashish Chaudhary? पाकिस्तान में हिंदू बेटी कशिश चौधरी ने इतिहास रच डाला है। 25 साल की कशिश चौधरी पाकिस्तान के बलुचिस्तान प्रांत की असिस्टेंट कमिश्नर बनीं हैं। ये पाकिस्तान के अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की पहली हिंदू महिला हैं जो बलुचिस्तान की असिस्टेंट कमिश्नर नियुक्त की गई हैं। पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलुचिस्तान की असिस्टेंट कमिश्नर बनाए जाने के बाद कशिश चौधरी जमकर सुर्खियां बटोर रहीं हैं।
बलुचिस्तान के असिस्टेंट कमिश्नर का पद संभालने वाली कशिश चौधरी के वीडियो सामने आए हैं, उस पर लोग खुश होकर कमेंट कर रहे हैं। इसकी वजह ये है क्योंकि पाकिस्तान के अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय से ताल्लुक रखने वाली कशिश चौधरी को ऐसे समय में पर इस अहम पद पर नियुक्त किया गया है जब भारत-पाकिस्तान के बीच टेंशन चल रही है। इतना ही नहीं बलुचिस्तान पाकिस्तान से अलग होने के लिए अपनी आजादी की लड़ाई लड़ रहा है। आइए जानते हैं पाकिस्तानी जमीन पर इतिहास रचने वाली हिंदू बेटी कशिश चौधरी कौन हैं?

कौन हैं कशिश चौधरी?
कशिश चौधरी चगाई जिले के एक सुदूर कस्बे नोशकी की रहने वाली हैं। उनके पिता गिरधारीलाल व्यापारी हैं। 25 वर्षीय कशिश चौधरी बलूचिस्तान लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा पास की है और अब बलुचिस्तान की असिस्टेंट कमिश्नर नियुक्त की गई हैं।
सादगी भरे अंदाज में नजर आईं कशिश चौधरी
असिस्टेंट कमिश्नर का पद संभालने के बाद कशिश चौधरी अपने पिता गिरधारी लाल के साथ बलुचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती से मिलने क्वेटा पहुंची थीं। इस मुलाकात के जो वीडियो सामने आए हैं उसमें कशिश चौधरी सफेद रंग का सलवार कुर्ता और सिर पर दुप्पट्टा पहने सादगी भरे अंदाज में नजर आ रही हैं।
Kashish Chaudhary, youngest Hindu AC from Nushki — Balochistan’s daughters are breaking barriers and making history!#Balochistan #DaughterOfBalochistan #WomenEmpowerment pic.twitter.com/zJFZBYywe9
— Peripatetic (@meenakai123) May 12, 2025
बलुचिस्तान सीएम ने सिर पर हाथ रखकर दिया आर्शीवाद
बलुचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने असिस्टेंट कमिश्नर कशिश चौधरी के सिर पर हाथ रखकर आर्शीवाद दिया। सीएम बुगती ने कहा ये फर्क की बात है कि "अल्पसंख्यक समुदाय के लोग समर्पण और कठिन प्रयास के जरिए ऐसे पदों पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कशिश पाकिस्तान और बलूचिस्तान के लिए गौरव का प्रतीक है।
पद संभालने के बाद क्या बोलीं कशिश चौधरी?
असिस्टेंट कमिश्नर का पदभार संभालने के बाद कशिश चौधरी ने कहा 'अनुशासन, कड़ी मेहनत और समाज में योगदान देने की इच्छा ने मुझे इस पूरी यात्रा में आगे बढ़ाया है।" उन्होंने कहा कि वो महिलाओं और अल्पसंख्यक समुदाय के लिए काम करेंगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा उनका फोकस बलुचिस्तान प्रांत के संपूर्ण विकास पर रहेगा।
कशिश चौधरी के पिता क्या बोले?
कशिश चौधरी के पिता गिरधारी लाल ने कहा यह मरे लिए गर्व की बात है। मेरी बेटी अपनी कड़ी मेहनत की बदौलत सहायक आयुक्त बन गई है। उन्होंने कहा मेरी बेटी हमेशा पढ़ना चाहती थी और महिलाओं के जीवन में बदलाव लाना चाहती थी।












Click it and Unblock the Notifications