'भारतीय गाय का मूत्र पीते-चाटते हैं', कौन है इजराइली धर्मगुरू,जिसने उड़ाया हिंदुओं का मजाक, डॉक्टरों पर भी तंज

इजराइली-अमेरिकी रब्बी योसी मिजराही अपने एक वायरल वीडियो को लेकर विवादों में हैं। इस वीडियो में उन्होंने हिंदुओं की धार्मिक मान्यताओं और गाय की पूजा करने की परंपरा पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। उन्होंने भारतीयों के साथ-साथ यहां के डॉक्टरों को भी निशाने पर लिया। वीडियो सामने आने के बाद भारत और इजराइल में कई लोगों ने नाराजगी जताई है। सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी बातों को धार्मिक भावनाओं का अपमान और नस्लवादी टिप्पणी बताया है।

मिजराही ने दावा किया कि भारत में कुछ लोग गाय का मूत्र पीते हैं और उसे चाटते भी हैं। उन्होंने दिल्ली की सड़कों पर घूमने वाली गायों का जिक्र करते हुए ट्रैफिक जाम पर भी तंज कसा। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कौन हैं योसी मिजराही और इससे पहले किन बयानों को लेकर विवादों में रह चुके हैं?

Yosi Mizrahi Controversy

वीडियो में हिंदुओं और भारतीय डॉक्टरों पर क्या बोले?

वायरल वीडियो में योसी मिजराही अपने फेसबुक पेज के लिए काम कर चुके एक भारतीय शख्स की कहानी सुना रहे थे। इसी दौरान वे हिंदुओं की धार्मिक मान्यताओं का उपहास उड़ाने लगे। मिजराही ने घिनौना दावा किया कि भारत में कुछ लोग गाय को घर के अंदर लाते हैं और फर्श पर किए गए उसके मूत्र को चाटते हैं।

वे यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि भारत में लोग मेडिकल स्टोर से गाय का मूत्र खरीदते हैं और नई दिल्ली के अस्पतालों में बैठने वाले डॉक्टर भी रात में इसे पीकर आते हैं। उन्होंने सड़कों पर बैठी गायों की वजह से लगने वाले ट्रैफिक जाम का भी तंज कसा और आखिर में कहा कि वे भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं कि वे भारतीयों जैसे नहीं हैं।

कौन है ये विवादित धर्मगुरु योसी मिजराही? (Who Is Yossi Mizrachi And Past Controversies)

  • योसी मिजराही का जन्म इजराइल में हुआ था। वह अमेरिका में रहने वाले ऑर्थोडॉक्स यहूदी धर्म प्रचारक हैं। वह 'डिवाइन इंफॉर्मेशन' नाम से एक ऑनलाइन धार्मिक मंच भी चलाते हैं। हिंदुओं पर उनकी ताजा टिप्पणी से पहले भी उनके कई बयान विवादों में रहे हैं।
  • दिसंबर 2015 में मिजराही ने दावा किया था कि होलोकॉस्ट के दौरान 10 लाख से कम यहूदी मारे गए थे। जबकि ऐतिहासिक रिकॉर्ड के मुताबिक नाजी शासन और उसके सहयोगियों ने करीब 60 लाख यहूदियों की हत्या की थी। होलोकॉस्ट इतिहासकार एफ्राइम जुरॉफ ने मिजराही के दावे को खारिज किया था। बाद में मिजराही ने इस बयान के लिए माफी मांगी थी।
  • मिजराही ने ऑटिज्म और डाउन सिंड्रोम को पिछले जन्मों में किए गए पापों का नतीजा बताया था। उनके इस दावे की आलोचना हुई थी। दिसंबर 2016 में 16 ऑर्थोडॉक्स यहूदी रब्बियों ने उनके प्रचार के तरीके और बयानों की निंदा की। उन्होंने मिजराही की बातों को भ्रामक और खतरनाक बताया था।

ब्रिटेन में धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर विवाद

मार्च 2019 में लंदन और मैनचेस्टर में मिजराही की प्रस्तावित धार्मिक सभाओं को लेकर विवाद हुआ था। ब्रिटिश अधिकारियों ने उनके दौरे को रोकने के लिए दखल दिया था। हालांकि, मिजराही ने बाद में एक अखबार से कहा था कि उन्होंने खुद ही विमान में सवार नहीं होने का फैसला किया था। उन्हें आशंका थी कि एयरपोर्ट पर पूछताछ हो सकती है या प्रवेश से रोका जा सकता है। ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने उनके खिलाफ किसी व्यक्तिगत प्रवेश प्रतिबंध की सार्वजनिक पुष्टि नहीं की थी।

मिजराही इससे पहले फ्रांस में मुसलमानों को लेकर भी भड़काऊ टिप्पणियां कर चुके हैं। उन्होंने ब्रिटेन के मुख्य रब्बी एफ्राइम मिर्विस पर भी निशाना साधा था।

इजराइली लेखक और फिलिस्तीनी राजदूत का करारा जवाब

मिजराही की इस हरकत से इजराइल के भीतर भी नाराजगी है। भारत में रहकर शोध कर चुके इजराइली लेखक येशाया रोसेनमैन ने एक्स पर लिखा कि मिजराही के इस घटिया बयान से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इजराइल की साख को भारी नुकसान पहुंच रहा है। रोसेनमैन ने उम्मीद जताई कि इजराइल सरकार को भी मिजराही की एंट्री पर बैन लगा देना चाहिए। वहीं, रोमन बिस्ता नाम के एक यूजर ने लिखा कि 'कुत्ते भौंकते रहते हैं और हाथी अपनी चाल चलता रहता है।'

भारत में फिलिस्तीन के राजदूत अब्दुल्ला एम अबू शावेश ने भी इस मामले पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बिना नाम लिए एक्स पर लिखा कि नस्लवाद पूरी इंसानियत के लिए बड़ा खतरा है। किसी भी धर्म या परंपरा का मजाक उड़ाना असहिष्णुता फैलाने के साथ-साथ साझा मानवता की बुनियाद को चोट पहुंचाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+