कौन हैं Blaise Metreweli? जो बनीं ब्रिटेन की जासूसी एजेंसी की पहली महिला प्रमुख

Blaise Metreweli First Female MI6 Chief: ब्रिटेन ने ब्लेज़ मेट्रवेली को MI6 (सीक्रेट इंटेलिजेंस सर्विस) की पहली महिला प्रमुख नियुक्त किया है। MI6 के 115 वर्षों के इतिहास में यह पहली बार है जब कोई महिला इस प्रतिष्ठित पद पर नियुक्त हुई है। 47 वर्षीय ब्लेज़ मेट्रवेली वर्तमान प्रमुख सर रिचर्ड मूर की जगह लेंगी। MI6 प्रमुख को 'C' के कोडनेम से जाना जाता है-यह एजेंसी का एकमात्र ऐसा पद है जिसकी पहचान सार्वजनिक की जाती है। इस भूमिका में मेट्रवेली सीधे ब्रिटेन के विदेश सचिव को रिपोर्ट करेंगी और विदेशी खुफिया अभियानों की पूरी जिम्मेदारी उनके हाथ में होगी।

वर्तमान में मेट्रवेली MI6 में 'डायरेक्टर जनरल Q' के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह तकनीकी और नवाचार (innovation) से जुड़े कार्यों की देखरेख करती हैं। जहां MI5 की कमान पहले दो महिलाओं स्टेला रिमिंगटन और एलाइज़ा मैनिंघम बुलर के हाथों रह चुकी है, वहीं ब्लेज़ मेट्रवेली MI6 की पहली महिला प्रमुख होंगी।

Blaise Metreweli

कौन हैं ब्लेज़ मेट्रेवेली?- Who is Blaise Metreweli

  • ब्लेज़ मेट्रेवेली ने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के पेमब्रोक कॉलेज से मानवशास्त्र (Anthropology) की पढ़ाई की है
  • उन्होंने 1999 में MI6 में केस ऑफिसर के रूप में अपना करियर शुरू किया
  • उनका ज़्यादातर करियर मध्य पूर्व और यूरोप में ऑपरेशनल भूमिकाओं में रहा है
  • उन्होंने MI6 के भीतर कई तरह की भूमिकाएं निभाई हैं, साथ ही MI5 में डायरेक्टर-लेवल पदों पर भी काम किया है
  • हाल ही में वे MI6 की टेक्नोलॉजी और इनोवेशन डिवीजन की प्रमुख रही हैं
  • 2024 में उन्हें 'ऑर्डर ऑफ सेंट माइकल एंड सेंट जॉर्ज (CMG)' से सम्मानित किया गया था, जो ब्रिटिश विदेश नीति में उनके योगदान को मान्यता देता है

MI6 क्या है?

MI6 (Secret Intelligence Service) ब्रिटेन की विदेशी खुफिया एजेंसी है, जिसकी जिम्मेदारी विदेशों से गुप्त सूचनाएं इकट्ठा कर राष्ट्रीय सुरक्षा को बनाए रखना और विदेश नीति को समर्थन देना है। इसकी स्थापना 1909 में हुई थी। यह दुनियाभर में गुप्त तरीके से ऑपरेट करती है और ब्रिटेन के विदेश सचिव को रिपोर्ट करती है। इसका फोकस आतंकवाद, साइबर हमले और शत्रु राष्ट्रों जैसे खतरों पर होता है। MI6 का प्रमुख, जिसे 'C' कहा जाता है, एकमात्र अधिकारी होता है जिसकी पहचान सार्वजनिक होती है। इसके विपरीत, MI5 देश के भीतर खुफिया गतिविधियों को संभालता है, जबकि MI6 पूरी तरह विदेशों में सक्रिय रहता है।

'मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात'

MI6 चीफ बनने पर ब्लेज़ मेट्रवेली ने कहा, 'अपने संगठन का नेतृत्व करने के लिए कहा जाना मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है। MI6, MI5 और GCHQ के साथ मिलकर ब्रिटिश लोगों की सुरक्षा और विदेशों में यूके के हितों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। मैं MI6 के साहसी अधिकारियों, एजेंटों और हमारे अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ मिलकर इस ज़रूरी काम को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हूं।'

ये भी पढ़ें UK vs England vs Britain: यूके, इंग्लैंड और ब्रिटेन में क्या अंतर है? कल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+