Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कौन हैं सू की के ड्राइवर क्‍याव जो बने हैं म्‍यामांर के राष्‍ट्रपति

यंगून।आंग सांग सू के ड्राइवर हत्नि क्‍याव को म्‍म्‍यांमार का राष्‍ट्रपति चुन लिया गया है। उन्‍हें सू की की पार्टी लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) की ओर से पिछले दिनों इस पद के लिए नामित किया गया था।

सू की की पार्टी को नवंबर में हुए चुनावों में विशाल जीत मिली थी। आपको बता दें कि म्‍यांमार में वर्ष 1960 से ही राष्‍ट्रपति शासन लगा हुआ है।

दशकों बाद देश में कोई नागरिक किसी लोकतांत्रित पद के लिए चुना गया है। इस चुनाव के साथ ही म्‍यांमार में लोकतांत्रिक शासन की बहाली हुई है।

आगे की स्‍लाइड में जानिए कौन हैं क्‍याव है और क्‍या है म्‍यांमार की राजनीति में उनका रोल।

पांच दशकों में पहले राष्‍ट्रपति

पांच दशकों में पहले राष्‍ट्रपति

वर्ष 1960 में म्‍यांमार में सैनिक शासन लगा दिया गया था। करीब पांव दशकों बाद देश में चुनाव हुए थे और पांच दशकों में क्‍याव को पहले ऐसे नागरिक होने का गौरव हासिल हुआ है जिसे देश के शासन की जिम्‍मेदारी मिली है।

चैरिटेबल फाउंडेशन के मालिक

चैरिटेबल फाउंडेशन के मालिक

क्‍याव म्‍यांमार में एक चैरिटेबल फाउंडेशन दॉ किहिन क्‍यी चलाते हैं जिसकी स्‍थापना सू की ने की थी। यह फाउंडेशन गरीबी लोगों की मदद करने का काम करती है।

ऑक्‍सफोर्ड ग्रेजुएट क्‍याव

ऑक्‍सफोर्ड ग्रेजुएट क्‍याव

क्‍याव इकोनॉमिक्‍स में ग्रेजुएशन हैं और उन्‍हें ग्रेजुएशन की डिग्री ऑक्‍सफोर्ड से मिली थी। वह म्‍यांमार की फाइनेंस मिनिस्‍ट्रीम में भी काम कर चुके हैं।

सेना के उम्‍मीदवार को दी शिकस्‍त

सेना के उम्‍मीदवार को दी शिकस्‍त

क्‍याव ने इस पद के लिए अपनी ही पार्टी के एक उम्‍मीदवार और सेना के एक उम्‍मीदवार को हराया है। क्‍याव को 652 में से 360 वोट्स मिले थे।

पिता एक लेखक और कवि

पिता एक लेखक और कवि

क्‍याव के पिता मिन थू वुन एक लेखक और कवि थे और उन्‍होंने वर्ष 1990 में पार्टी के लिए सीट जीती थी।

पत्‍नी एनएलडी फाउंडर की बेटी

पत्‍नी एनएलडी फाउंडर की बेटी

क्‍याव की पत्‍नी सू सू ल्‍यूविन सू की की पार्टी एनएलडी के फाउंडर की बेटी हैं साथ ही वर्तमान में एक सांसद और पार्टी की प्रभावशाली सदस्‍या हैं।

ईमानदारी के लिए मशहूर हैं क्‍याव

ईमानदारी के लिए मशहूर हैं क्‍याव

म्‍यांमार के राष्‍ट्रपति क्‍याव को देश में उनकी ईमानदारी और निष्‍ठा के लिए जाना जाता है।

क्‍यों सू की नहीं बन सकती राष्‍ट्रपति

क्‍यों सू की नहीं बन सकती राष्‍ट्रपति

सू की को चुनावों में बड़ी जीत मिली थी लेकिन वह संविधान के एक नियम की वजह से राष्‍ट्रपति नहीं बन सकती हैं। लेकिन लोग मान रहे हैं कि क्‍याव को निर्देश देने में वह पद से अलग एक ताकतवर महिला साबित होंगी।

कैसे चुने गए क्‍याव

कैसे चुने गए क्‍याव

गुरुवार को म्‍यांमार में राष्‍ट्रपति के नाम के लिए तीन उम्‍मीदवारों को नामांकित किया गया। राष्‍ट्रपति का नामांकन म्‍यांमार में संसद के निचले सदन, एक ऊपरी सदन और एक सेना की ओर से होता है। म्‍यांमार का संविधान सेनाओं को दोनों सदनों में चौथाई सीटें देता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+