Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ajay Banga कौन हैं? ट्रंप ने 'बोर्ड ऑफ पीस' में किया शामिल, गाजा के पुर्ननिर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका

Who Is Ajay Banga: अमेरिका ने गाजा संघर्ष समाप्त करने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा कदम उठाया है। युद्धविराम से आगे बढ़कर शासन सुधारने, हमास का प्रभाव समाप्त करने और गाजा के पुर्ननिर्माण के साथ व्हाइट हाउस द्वारा गाजा के अस्थायी शासन की देखरेख के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की योजना के तहत "शांति बोर्ड" के गठन की घोषणा की है।

यह घोषणा अक्टूबर में लागू हुए एक नाजुक युद्धविराम के बावजूद गाजा पट्टी में जारी घातक हिंसा के बीच आई है। 'बोर्ड ऑफ पीस' में विश्व बैंक समूह के भारतीय मूल अजय बंगा को शामिल किया गया है।

Who Is Ajay Banga

कौन हैं अजय बंगा?

अजय बंगा वर्ल्‍ड बैंक समूह के 14वें प्रसिडेंट हैं। उन्हें फरवरी 2023 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने विश्व बैंक का नेतृत्व करने के लिए नामित किया था। मई 2023 में उनके पांच साल के कार्यकाल नियुक्‍त किया गया था। उन्होंने 2 जून 2023 को विश्व बैंक समूह के प्रेसिडेंट के रूप में कार्यभार संभाला।

विश्व बैंक समूह की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, बंगा ने "80 साल पुराने इस संस्थान को विकास में एक तेज़, अधिक कुशल और प्रभावशाली भागीदार में बदलने" का लक्ष्य रखा है। उनके नेतृत्व में, संस्थान ने अपनी ऋण देने की क्षमता बढ़ाने, परिचालन को सुव्यवस्थित करने और व्यावहारिक, मापनीय तथा प्रभावशाली विकास समाधानों पर ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से कई बड़े सुधार शुरू किए हैं।

अजय बंगा का महाराष्‍ट्र से है गहरा नाता

अजय बंगा का जन्म 10 नवंबर, 1959 को महाराष्ट्र के खड़की नामक एक छोटे शहर में एक सिख परिवार में हुआ था। उनके पिता भारतीय सेना में एक अधिकारी के रूप में सेवारत थे। बंगा ने 1981 में दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से अर्थशास्त्र में कला स्नातक (ऑनर्स) की पढ़ाई पूरी की, और उसके बाद भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद से प्रबंधन में स्नातकोत्तर कार्यक्रम किया।

विश्व बैंक समूह में शामिल होने से पहले, बंगा ने जनरल अटलांटिक में वाइस चेयरमैन के रूप में कार्य किया था, और इससे पहले वह मास्टरकार्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी थे। मास्टरकार्ड में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने लगभग 24,000 कर्मचारियों के वैश्विक कार्यबल का नेतृत्व किया। उन्होंने न्यायसंगत और स्थायी आर्थिक अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समावेशी विकास के लिए मास्टरकार्ड सेंटर की भी स्थापना की।

बंगा का नेतृत्व अनुभव कॉर्पोरेट जगत से कहीं आगे तक फैला हुआ है। वह 2020 से 2022 तक अंतर्राष्ट्रीय चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रहे हैं, और उन्होंने अमेरिकन रेड क्रॉस, क्राफ्ट फूड्स तथा डो इंक जैसे कई संगठनों के बोर्ड में भी काम किया है। इसके अलावा, वह साइबर रेडिनेस इंस्टीट्यूट के सह-संस्थापक भी हैं।

बंगा के योगदानों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है, जिसमें 2022 में सिंगापुर पब्लिक सर्विस स्टार, 2016 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा पद्म श्री, 2012 में विदेश नीति संघ पदक, और एलिस आइलैंड मेडल ऑफ ऑनर जैसे सम्मान शामिल हैं।

बोर्ड ऑफ पीस क्‍या करेगा काम?

  • अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, गाजा के पुनर्निर्माण और दीर्घकालिक सफलता सुनिश्चित करने में कार्यकारी बोर्ड के सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
  • कार्यकारी बोर्ड की जिम्मेदारियों में शासन क्षमता का निर्माण, क्षेत्रीय संबंधों को मजबूत करना, पुनर्निर्माण कार्य, निवेश को बढ़ावा देना और पूंजी जुटाना शामिल है।
  • बोर्ड का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित करना भी होगा।
  • सुरक्षा और आतंकवाद-मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के लिए मेजर जनरल जैस्पर जेफर्स को इंटरनेशनल स्टेबलाइजेशन फोर्स (ISF) का कमांडर नियुक्त किया गया है।
  • मेजर जनरल जेफर्स सुरक्षा अभियानों का नेतृत्व करेंगे।
  • वे मानवीय सहायता और पुनर्निर्माण सामग्री की सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे।
  • इसका उद्देश्य यह है कि पुनर्निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के निरंतर आगे बढ़ सके।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+