कौन हैं आगरा में जन्मे, भारत को विलेन बनाने वाले आलोक शर्मा, जिन्हें ब्रिटेन में मिला 'नाइटहु़ड' सम्मान

आलोक शर्मा, ब्रिटेन की पूर्व बोरिस जॉनसन सरकार में मंत्री थे। इसके अलावा उन्हें पूर्व ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने जलवायु परिवर्तन को लेकर बनाई गई कमेटी का अध्यक्ष भी बनाया था।

Alok Sharma knighted

Alok Sharma knighted: आगरा में जन्मे और यूनाइटेड किंगडम के मंत्री बनने वाले आलोक शर्मा को ब्रिटेन में प्रतिष्ठित 'नाइटहु़ड' सम्मान से सम्मानित किया गया है। ब्रिटेन की COP26 अध्यक्षता की देखरेख करने वाली पिछली बोरिस जॉनसन सरकार के तहत भारतीय मूल के मंत्री आलोक शर्मा को जलवायु परिवर्तन से निपटने में उनके योगदान के लिए नाइटहुड दिया गया है। आगरा में जन्मे आलोक शर्मा को किंग चार्ल्स III ने लंदन में आयोजित एक समारोह में उन्हें नाइटहुड की उपाधि से नवाजा है।

आलोक शर्मा को बड़ा सम्मान

आलोक शर्मा को बड़ा सम्मान

नये साल क मौके पर लंदन में एक सम्मान सूचि जारी की गई है, जिसमें कई भारतवंशियों का नाम है। इस लिस्ट में आलोक शर्मा के अलावा कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पार्थ सारथी दासगुप्ता समेत भारतीय मूल के 30 लोग शामिल हैं। यूनाइटेड किंगडम ने एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि, "आलोक शर्मा को COP26 में अपने नेतृत्व के माध्यम से जलवायु परिवर्तन से निपटने में उनके योगदान के लिए नाइटहुड प्राप्त होता है और यूके को अलग-अलग देशों से एक ऐतिहासिक समझौते पर सहमत होने के लिए प्रेरित करता है, जो भविष्य में जलवायु परिवर्तन को संबोधित करने में एक बड़ा प्रभाव डालेगा।" आलोक शर्मा को "विदेशी सूची" में नामित किया गया है और 30 से ज्यादा भारतीय मूल के कैम्पेनर्स, अर्थशास्त्रियों, शिक्षाविदों, मेडिक्स और सामाजिक काम करने वाले लोगों को उनकी "अविश्वसनीय सार्वजनिक सेवा" के लिए ब्रिटिश सम्राट के नाम से जारी वार्षिक सूची में सम्मानित किया गया है। "

कौन हैं आगरा के आलोक शर्मा?

कौन हैं आगरा के आलोक शर्मा?

आलोक शर्मा का जन्म भारत के आगरा शहर में 1967 में हुआ था और आलोक शर्मा के जन्म के पांच सालों के बाद ही उनका परिवार भारत से लंदन जाकर बस गया था। आलोक शर्मा ने सैलफोर्ड विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी की और फिर उन्होंने अकाउंटेंट की ट्रेनिंग हासिल की, जिसके बाद वो कॉरपोरेट फाइनेंस की नौकरी में शामिल हो गये। उन्होंने स्वीडिश लड़की से शादी की है और उनकी पत्नी ने ही उन्हें राजनीति में कदम बढ़ाने को प्रेरित किया था।

गीता पर हाथ रखकर शपथ

गीता पर हाथ रखकर शपथ

साल 2010 में आलोक शर्मा ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कंजर्नेटिव पार्टी में शामिल हो गये और सांसद का चुनाव जीतने में कामयाब हो गये। ब्रिटेन की संसद में आलोक शर्मा ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ भगवत गीता पर हाथ रखकर ली थी और ऐसा करने वाले वो दूसरे भारतीय मूल के नेता बने। ब्रिटेन के मौजूदा प्रधानमंत्री ऋृषि सुनक ने भी अपने पद की शपथ गीता पर हाथ रखकर ली थी। कई जूनियर पदों पर काम करने के बाद जब साल 2019 में बोरिस जॉनसन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने, तो आलोक शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय विकास मंत्री का पद दिया गया और फिर ब्रिटेन के पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन ने विश्व के सबसे बड़े जलवायु परिवर्तन मंच सीओपी-26 का अध्यक्ष आलोक शर्मा को बनाया।

भारत को क्यों बनाया वीलेन?

भारत को क्यों बनाया वीलेन?

सीओपी-26 के प्रेसिडेंट आलोक शर्मा ने ग्लासको सम्मेलन के बाद भारत और चीन को आड़े हाथों लिया था। सीओपी-26 के अध्यक्ष आलोक शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा था, कि ग्लासगो जलवायु समझौते को कम करने के बाद भारत और चीन जैसे "गरीब देशों को खुद को समझाना होगा"। आलोक शर्मा ने भारत पर निशाना साधते हुए कहा था, कि भारत के कामों ने उन्हें "गहराई से निराश" कर दिया है। ब्रिटिश अखबार गार्जियन से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि, "हमारी कोशिश है कि, कोयले के इस्तेमाल को हम इतिहास बना दें और यह एक समझौता है जिसका हम निर्माण कर सकते हैं। लेकिन चीन और भारत के मामले में, उन्हें जलवायु-संवेदनशील देशों को यह बताना होगा कि उन्होंने जो किया वह क्यों किया।"

भारत को बनाया गया 'गुनहगार'

भारत को बनाया गया 'गुनहगार'

ग्लासको जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के दौरान हालांकि, भारत कोयले के धीरे धीरे इस्तेमाल खत्म करने की बात को दुनिया के मंच पर रखने और दुनिया की मंजूरी लेने में कामयाब रहा था, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत को ही गुनहगार ठहराने की कोशिस की गई थी, जबकि चीन और अमेरिका जैसे देश भी यही चाहते थे। दरअसल, जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में 'फेज आउट' टर्म का इस्तेमाल किया गया था, जिसका मतलब ये है, कि कोयले का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद नहीं करके उसका इस्तेमाल धीरे-धीरे कम किया जाए। चीन और अमेरिका भी यही चाहते थे, कि कोयले के इस्तेमाल को लेकर सख्ती नहीं बरती जाए, लेकिन इन देशों ने भारत के कंधे पर बंदूक रखकर फायरिंग की थी और इसमें आलोक शर्मा ने भी बड़ा रोल निभाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+