विश्व की पहली मलेरिया वैक्सीन को WHO ने दी मंजूरी

स्विट्जरलैंड, 6 अक्‍टूबर। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बुधवार को बच्चों के लिए आरटीएस, एस/एएस01 मलेरिया वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। ये वैक्‍सीन मच्छर जनित बीमारी से फैलने वाली मलेरिया बीमारी के खिलाफ पहला टीका है। मलेरिया 400,000 से अधिक लोगों को मारता है।

vaccine

एजेंसी के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने कहा, "आज, डब्ल्यूएचओ दुनिया के पहले मलेरिया टीके के व्यापक उपयोग की सिफारिश कर रहा है।"डब्ल्यूएचओ ने वैज्ञानिकों द्वारा इजाद की गई वैक्‍सीन को विज्ञान और बच्चों के स्वास्थ्य और मलेरिया नियंत्रण के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। घाना, केन्या और मालावी में 2019 में शुरू हुए पायलट प्रॉजेक्ट के नतीजों के बाद RTS, S/AS01 मलेरिया वैक्सीन की पैरवी की गई थी।

डब्ल्यूएचओ के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस अधानोम प्रेस ब्रीफिंग में कहा मलेरिया को रोकने के मौजूदा उपायों के साथ इस वैक्सीन का प्रयोग करके अब हर साल हजारों की जिंदगी बचाई जा सकेगी।

टेड्रोम ने कहा

''यह एक शक्तिशाली नया हथियार है, लेकिन कोविड-19 वैक्सीन की तरह, यह एकमात्र उपाय नहीं है। मलेरिया के खिलाफ वैक्सीन मच्छरदानी या बुखार में देखभाल जैसे उपायों की जगह नहीं लेता या उनकी आवश्यकता को कम नहीं करता है।'' मलेरिया शोधकर्ता के रूप में अपने शुरुआती करियर को याद करते हुए टेड्रोस ने कहा कि वह इस दिन के लिए तरस रहे थे कि दुनिया में इस "प्राचीन और भयानक बीमारी" के खिलाफ एक प्रभावी टीका होगा। उन्होंने कहा, ''आज वह दिन आ गया है, यह ऐतिहासिक दिन है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+