अमेरिका में भारतीय नागरिकों पर लगातार हो रहे हमले... पहली बार बाइडेन प्रशासन ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा?
US on attacks on Indian Students: व्हाइट हाउस ने गुरुवार को संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय छात्रों और नागरिकों पर हो रहे हमलों का जवाब दिया है और बाइडेन प्रशासन के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है, कि "जाति, लिंग या किसी दूसरे फैक्टर के आधार पर हिंसा को लेकर कोई बहाना नहीं बनाया जा सकता है।"
व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में रणनीतिक संचार के कॉर्डिनेटर, जॉन किर्बी ने अमेरिका में हिंसा को "अस्वीकार्य" करार दिया और छात्रों और अभिभावकों को आश्वासन दिया है, कि राष्ट्रपति जो बाइडेन के नेतृत्व वाला प्रशास किसी भी हमले को रोकने के लिए "बहुत काम कर रहा है।"

अमेरिका ने कहा- माता-पिता में कुछ चिंता
जॉन किर्बी ने एक सवाल के जवाब में कहा, कि "हिंसा के लिए कोई बहाना नहीं बनाया जा सकता है, निश्चित रूप से - जाति या - या लिंग या धर्म या फिर उसके पीछे कोई और वजह हो। संयुक्त राज्य अमेरिका में यह बिल्कुल अस्वीकार्य है।"
उन्होंने कहा, कि "अमेरिका में सबसे ज्यादा संख्या में छात्र आते हैं। भारत में कुछ चिंता है, और उनके माता-पिता इस बात को लेकर चिंतित हैं, कि अमेरिका अब सुरक्षित नहीं है। उनके छात्रों के लिए यह अधिक समय तक सुरक्षित नहीं रह सकता है और वे बच्चों को यहां भेजने के लिए अनिच्छुक हैं।''
किर्बी ने जोर देकर कहा, कि राष्ट्रपति और उनका प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए बहुत कड़ी मेहनत कर रहा है, कि हम राज्य और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर इस प्रकार के हमलों को नाकाम करने और उन्हें रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं और ऐसी हिंसा में शामिल हर किसी को जवाबदेह ठहराया जाएगा।"
भारतीय छात्र जानते हैं...
पिछले हफ्ते की शुरुआत में, भारत में अमेरिकी राजदूत, एरिक गार्सेटी ने नई दिल्ली में एक शिखर सम्मेलन के दौरान कहा था, कि उन्होंने भारतीय छात्रों की "दुर्भाग्यपूर्ण" मौतों को स्वीकार किया था और इस बात पर जोर दिया था, कि बाइडेन के नेतृत्व वाली सरकार छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा था, कि हमारे एजेंडे में सिक्योरिटी सबसे ऊपर है और अभी भी अमेरिका, छात्रों के लिए सबसे पसंसीदा जगह बना हुआ है। उन्होंने कहा, कि "कोई भी त्रासदी होने पर हमारा दिल हमेशा द्रवित हो जाता है, चाहे वह किसी की जान ले ली गई हो या कोई हिंसा हो, चाहे वे कोई भी हों।"
आपको बता दें, कि भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने भी माना है, कि हाल में विदेशी धरती पर भारतीयों पर हमले कई गुना बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा, कि प्राकृतिक कारणों, दुर्घटनाओं और चिकित्सा स्थितियों सहित विभिन्न कारणों से 2018 से विदेशों में कुल 403 भारतीय छात्रों की मृत्यु हो गई है। उन्होंने संसद को बताया था, कि कनाडा में सबसे अधिक 91 भारतीय छात्रों की मौत हुई, जबकि यूनाइटेड किंगडम 48 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है।












Click it and Unblock the Notifications