पीएम मोदी और राष्ट्रपति ओबामा की मुलाकात पर अनिश्चितता
वाशिंगटन। पीएम नरेंद्र मोदी अगले माह यानी सिंतबंर में न्यूयॉर्क में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा के 70वें अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए रवाना होंगे। लेकिन व्हाइट हाउस को अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि इस दौरान पीएम मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मिलेंगे या नहीं।

व्हाइट हाउस के प्रेस सेक्रेटरी जोश अर्नेस्ट ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि उनके पास पीएम मोदी के यूएन कार्यक्रम से इतर व्हाइट हाउस आने की योजना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा उन्हें नहीं मालूम कि इस दौरान
व्हाइट हाउस आकर पीएम मोदी, ओबामा से पिछली बार की तरह मुलाकात करेंगे या नहीं।
पीएम मोदी इस वर्ष 27 सितंबर को एनआरआई के एड्रेस करने के लिए सैन फ्रांसिस्को भी जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान मोदी वहां पर कॉरपोरेट लीडर्स से मुलाकात कर सकते हैं। अमेरिका के ईस्ट कोस्ट की यात्रा करने वाले पीएम मोदी चौथे भारतीय पीएम होंगे।
पीएम मोदी ने पिछले वर्ष सितंबर में अमेरिका की यात्रा के दौरान ओबामा से मुलाकात की थी। उस दौरान उन्होंने जाने- माने मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से निवेश करने की अपील की थी और भारतीय अमेरिकी समुदाय से भारत के विकास में बड़ी भूमिका निभाने का आग्रह किया था।












Click it and Unblock the Notifications