पाकिस्तान में कब खुलेंगे बंद पड़े हज़ारों हिंदू मंदिर
पाकिस्तान के सियालकोट में एक हिंदू मंदिर के खुलने की चर्चा भारतीय मीडिया में ज़ोर-शोर से हो रही है. इसका नाम है शवाला तेजा सिंह मंदिर और हिंदुस्तानी मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक़ इसे सोमवार को पूजा-अर्चना के लिए खोला गया.
हालांकि पाकिस्तानी पत्रकारों का कहना है कि मंदिर इस साल मई महीने में ही खोल दिया गया था.
दिवंगत लेखक और इतिहासकार राशिद नियाज़ की लिखी किताब 'हिस्ट्री ऑफ़ सियालकोट के मुताबिक़ ये मंदिर लगभग 1,000 साल पुराना है.

साल 1992 में बाबरी मस्जिद के गिराए जाने के बाद इस मंदिर पर हमला हुआ था और यह आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था. पाकिस्तान में हिंदू समुदाय सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय है.
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक़ यहां क़रीब 75 लाख हिंदू रहते हैं और भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद यानी लगभग 72 साल बाद इसे खोला गया.
भारत-पाक विभाजन के दौरान और बाबरी मस्जिद गिराए जाने के बाद पाकिस्तान में मंदिरों और हिंदुओं के अन्य धार्मिक स्थलों को काफ़ी नुक़सान पहुंचाया गया था. इसलिए शवाला तेजा सिंह मंदिर को 72 साल बाद खोले जाने को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
बीबीसी ने पाकिस्तान के सियालकोट में 'जियो न्यूज़' के संवाददाता ओमर एज़ाज़ और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ़ के सांसद डॉक्टर रमेश कुमार वांकवानी से बात की और इस मंदिर के खोले जाने के मायनों और उसके अलग-अलग पहलुओं पर बात की.
ये भी पढ़ें: पाक में हिंदुओं को मिली मंदिर और श्मशान की जगह
पाकिस्तानी पत्रकार ओमर एज़ाज़ का नज़रिया
हिंदुस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के उलट ये मंदिर मई महीने में ही खुल गया था और इसमें पूजा भी हो रही थी. सियालकोट में तक़रीबन 150 हिंदू परिवार रहते हैं और उनकी दरख़्वास्त पर ही इस मंदिर को खोला गया.
यहां रह रहे हिंदू परिवारों ने मंदिर को खुलवाने की अर्ज़ी दी जिसके बाद इसे फ़ौरी तौर पर खोला गया और पूजा-पाठ की व्यवस्था भी कराई गई. मंदिर खुलवाने के लिए ख़ुद ज़िला प्रशासन के अधिकारी यहां आए थे.
मंदिर खुलवाने के बाद बाक़ायदा इसकी साफ़-सफ़ाई कराई गई. अब ऐसी भी ख़बरें मिल रही हैं कि मंदिर के पुनर्निमाण के लिए फ़ंड का ऐलान किया जाएगा.
ये मंदिर भारत-पाकिस्तान बंटवारे के वक़्त से ही बंद था और अब ये 72 साल बाद खुला है. एक पाकिस्तानी पत्रकार के तौर पर बताऊं तो हम यहां हिंदू समुदाय के त्योहारों और कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग करते हैं. मैंने देखा है कि हिंदुओं को हरसंभव सुरक्षा देने की कोशिश भी की जाती है.
ये मंदिर किस देवी या देवता का है, इसका मुझे ठीक-ठीक इल्म नहीं है लेकिन ये ज़रूर मालूम है कि मंदिर में मूर्तियां हैं. मंदिर की दीवारों पर भी कुछ देवी-देवताओं के चित्र बने हैं.
मंदिर खुलने से हिंदू समुदाय बहुत ख़ुश हैं. वो इस बात से ख़ुश हैं कि मुस्लिम बहुल इलाका होन के बावजूद उनकी एक अर्ज़ी पर मंदिर खोल दिया गया.
ये भी पढ़ें: बाबरी विध्वंस के बाद पाकिस्तान में टूटे थे कई मंदिर
सांसद रमेश वांकवानी का नज़रिया
पाकिस्तान में कई ऐसे मंदिर और गुरुद्वारे हैं जो आज भी बंद हैं. बंटवारे के बाद जब हिंदू समुदाय के लोग पाकिस्तान छोड़कर भारत चले गए तो मंदिरों और गुरुद्वारों की देखभाल करने वाला कोई नहीं बचा. ऐसे में कोई मंदिर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बन गया तो कोई प्लाज़ा.
पाकिस्तान में जब 'इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड' बना, तब यहां 1130 मंदिर और 517 ऐसे गुरुद्वारे थे जो बोर्ड की कस्टडी में दिए गए.
आज उन 1130 मंदिरों में से सिर्फ़ 30 मंदिर खोले गए हैं, बाकी के 1100 मंदिर अब भी बंद हैं. वहीं, 517 गुरुद्वारों में से सिर्फ़ 17 गुरुद्वारे चल रहे हैं, बाकी 500 अब भी बंद हैं.
एक अर्ज़ी डालने पर एक मंदिर 72 सालों बाद खुला है तो ये अच्छी बात है लेकिन अब भी बहुत काम बाक़ी है.
मेरी हमेशा ये कोशिश रही है कि पंडित जवाहर लाल नेहरू और लियाक़त अली ख़ान के समझौते के मुताबिक़ 'इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड' का अध्यक्ष हिंदू होना चाहिए, जैसे कि भारत में मस्जिदों और इस्लामिक संस्थाओं का अध्यक्ष मुसलमान होता है. लेकिन अफ़सोस की बात है कि अब तक पाकिस्तान में कोई हिंदू इवैक्यूई ट्रस्ट का अध्यक्ष नहीं बना है.
मुझे लगता है कि जब कोई हिंदू ट्रस्ट का चेयरपर्सन बनेगा, तभी जाकर सभी 1130 और 517 गुरुद्वारे खुल सकेंगे. अगर हिंदू अध्यक्ष नहीं बनता है, तब शायद कोई बहुत देरी होगी क्योंकि अगर हर साल एक-एक मंदिर खुलता रहा तो सोचिए 1100 मंदिर खुलने में कितने साल लग जाएंगे.
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications