वाशिंगटन में पीएम मोदी की वर्ल्ड लीडर्स के साथ मुलाकात, देखें तस्वीर
वाशिंगटन। वाशिंगटन में दो दिनों तक चली न्यूक्लियर सिक्योरिटी समिट खत्म हो गई है। इस बार मेजबान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस समिट के लिए इनवाइट किया था।

पीएम मोदी यहां पर पहुंचे और उन्होंने परमाणु सुरक्षा और आतंकवाद पर कई अहम बातें कहीं। पीएम मोदी वाशिंगटन से अपनी आखिरी डेस्टिनेशन सऊदी अरब के लिए रवाना हो गए हैं।
वाशिंगटन में दुनिया के कई नेताओं से मिलते पीएम मोदी
पीएम मोदी ने समिट के पहले दिन आतंकवाद पर कई अहम बातें कहीं। उन्होंने आतंकवाद से जुड़े तीन पहलुओं के बारे में बताया और कहा कि आज आतंकवाद से निबटने के लिए दुनिया भर के नेताओं को साथ आने की जरूरत है। समिट के दौरान पीएम मोदी ने दुनिया के कई नेताओं से मुलाकात की।
पीएम मोदी ने कहा लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का प्रयोग करने लगे हैं आतंकी
राष्ट्रपति ओबामा ने न्यूक्लियर समिट में बयां किया अपना डर
राष्ट्रपति ओबामा से अलग उन्होंने कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रड्यू, न्यूजीलैंड के पीएम जॉन की, ब्रिटेन के पीएम डेविड कैमरुन समेत कई नेताओं से वह मिले और आतंकवाद के साथ ही कुछ और पहलुओं पर अपना रुख पेश किया।
वाशिंगटन में दुनिया के नेताओं से मिलते पीएम मोदी
भारत के लिए यह पहला मौका था जब उसके पीएम को इस समिट के लिए इनवाइट भेजा गया था।
पाकिस्तान को भी इस समिट के लिए इनवाइट किया गया था लेकिन पिछले रविवार को लाहौर में हुए ब्लास्ट के बाद पीएम नवाज शरीफ ने अपना दौरा कैंसिल कर दिया था।
इस समिट की शुरुआत राष्ट्रपति ओबामा ने वर्ष 2010 में की थी। इसका मकसद दुनिया भर में मौजूद परमाणु भंडार की सुरक्षा पर दुनिया का ध्यान केंद्रिता करना है।












Click it and Unblock the Notifications