ट्रंप ने अपनी पोस्‍ट में किया बापू का जिक्र, विरोधियों ने उड़ाया मजाक

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनावों में उम्‍मीदवारी के दावेदार रिपब्लिकन कैंडीडेट डोनाल्‍ड ट्रंप ने इंस्‍टाग्राम पर अपनी एक पोस्‍ट में महात्‍मा गांधी का जिक्र किया है। अब उन्‍हें इसकी वजह से विरोधियों के मजाक का पात्र बनना पड़ रहा है।

Donald-Trump-mahatama-gandhi-instagram

विरोधियों ने कहा है कि जो कुछ ट्रंप, महात्‍मा गांधी के नाम पर पोस्‍ट कर रहे हैं, उन्‍होंने कभी ऐसा कहा ही नहीं था।

ट्रंप ने अपने लिए समर्थन जुटाने के मकसद से इंस्टाग्राम पर लिखा, 'पहले उन्होंने आपको नजरंदाज किया। बाद में वे आप पर हंसे, उन्होंने आपसे संघर्ष किया, उसके बाद आप जीत गए', महात्मा गांधी।

अपनी इस पोस्ट में ट्रंप ने अल्बामा में एक प्रचार स्थल की एक तस्वीर डाली है जिसमें बड़ी संख्या में उनके समर्थक दिख रहे हैं।

पोस्‍ट के तुरंत बाद ही सोशल मीडिया पर ट्रंप विरोधी लॉबी उनके खिलाफ कमेंट्स करने लगी।

अमेरिका की एक टॉप पॉलिटिकल वेबसाइट 'द हिल' ने कहा, ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं कि गांधी ने कभी इस वाक्य का प्रयोग किया जिसे ट्रंप ने कोट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+