अमेरिकी कंपनियों के सीईओ के साथ बैठक में क्या बोले मोदी, पढ़िए
अमेरिका के वाशिंगटन में सीईओ के साथ हुई राउंड टेबल मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको भारत के विकास में सहभागी बनने के लिए निमंत्रित किया।
वाशिंगटन। अमेरिका के वाशिंगटन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राउंड टेबल मीटिंग में अमेरिका के बिजनेस लीडर्स से मिले। अमेरिकी कंपनियों के सीईओ के साथ हुई इस मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, पूरी दुनिया भारत की तरफ देख रही है।

पीएम ने कहा मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस के मंत्र को अपनाते हुए भारत सरकार ने 7000 से ज्यादा सुधार किए हैं जिससे बिजनेस को आसान बनाया जा सके।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये जोड़ा कि भारत का विकास दोनों देशों के हित में है। भारत और अमेरिका के लिए यह विन-विन पार्टनरशिप है। अमेरिकी कंपनियों के पास महान अवसर है कि वे भारत के विकास में सहभागी बनें।
जीएसटी को बड़ा टैक्स रिफॉर्म बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह अमेरिकी बिजनेस स्कूलों के लिए अध्ययन का विषय हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications