US Immigration New Rules: अमेरिका में नया रजिस्ट्रेशन नियम क्या है? जो भारतीय प्रवासियों को देगा बड़ा झटका!
US Immigration New Rules: अमेरिका में रह रहे भारतीय प्रवासियों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ट्रंप प्रशासन ने 11 अप्रैल, 2025 से INA धारा 262 के तहत दशकों पुराने एक अप्रवासन नियम को सख्ती से लागू करना शुरू कर दिया है। इस नए नियम का असर लाखों विदेशी नागरिकों, खासकर भारतीयों पर पड़ सकता है।
अब से, अगर कोई विदेशी नागरिक 30 दिनों से ज़्यादा समय से अमेरिका में रह रहा है-चाहे वह स्टूडेंट हो, कामकाजी व्यक्ति हो या टूरिस्ट-उसे अमेरिकी सरकार के साथ रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। यह रजिस्ट्रेशन Form G-325R के जरिए किया जाएगा जिसमें बायोमेट्रिक जानकारी देनी होगी।

किसे करना होगा पालन?
इस नियम के तहत 18 वर्ष या उससे ऊपर के सभी विदेशी नागरिकों को, जो अमेरिका में 30 दिन से अधिक समय से रह रहे हैं, रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसमें शामिल हैं...
- वैध वीजा वाले लोग (स्टूडेंट्स, वर्क वीज़ा होल्डर)
- ग्रीन कार्ड धारक (हालांकि वे पहले से पंजीकृत माने जाते हैं)
- बॉर्डर क्रॉसिंग कार्ड धारक
- पैरोल पर आए अप्रवासी
- TPS (Temporary Protected Status) और Deferred Action वाले अप्रवासी
किसे छूट नहीं है?
उन लोगों को अभी रजिस्ट्रेशन कराना पड़ेगा जो बिना वैध दस्तावेजों के अमेरिका में हैं। कनाडा से बिना I-94 कार्ड के ज़मीनी रास्ते से आए हैं। USCIS को कोई भी रजिस्ट्रेशन या वीज़ा एप्लिकेशन नहीं दिया है।
क्या है इंडियन प्रवासियों पर असर?
भारत से अमेरिका गए अधिकतर लोग वैध वीज़ा या ग्रीन कार्ड के जरिए जाते हैं, इसलिए वे पहले से इस रजिस्ट्रेशन के दायरे में आते हैं। लेकिन अब से उन्हें अपने इमिग्रेशन डॉक्युमेंट्स हमेशा साथ रखने होंगे, वरना चेकिंग में फंस सकते हैं।
जो लोग Overstay कर चुके हैं या वीजा एक्सपायर होने के बावजूद रुक रहे हैं, उनके लिए यह नियम खतरे की घंटी है। वे या तो अब खुद रजिस्ट्रेशन कराएं या फिर गिरफ्तारी, जुर्माना और निष्कासन (deportation) के लिए तैयार रहें।
क्या है सजा?
DHS (Department of Homeland Security) ने साफ कहा है कि अगर कोई इस नियम का उल्लंघन करता है तो उसे आर्थिक जुर्माना, जेल या दोनों का सामना करना पड़ सकता है।
कानूनी लड़ाई और फैसले
इस नियम को कुछ मानवाधिकार संगठनों ने कोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन 10 अप्रैल, 2025 को एक संघीय जज ने याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि यह नियम वैध है और DHS इसे लागू कर सकता है।
अगर आप अमेरिका में 30 दिनों से ज़्यादा समय से रह रहे हैं और रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो ये समय है एक्शन लेने का। खासतौर पर भारतीय प्रवासियों के लिए-जो यहां शिक्षा, रोजगार या पारिवारिक कारणों से आए हैं-अब लापरवाही भारी पड़ सकती है। सरकार का संदेश साफ है, 'या तो रजिस्ट्रेशन करें, या देश छोड़ दें।' इसलिए जरूरी है कि सभी प्रवासी अपनी इमिग्रेशन स्थिति की जांच करें और आवश्यक दस्तावेज हमेशा अपने पास रखें।
-
1987 का ‘ट्रंप ऐड’ आज बना अमेरिका की रणनीति? ईरान पर वही पुरानी जिद फिर दिखी, दुनिया के लिए खतरे की घंटी! -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Middle East War: ट्रंप बनने वाले थे ईरान के सुप्रीम लीडर? ईरान ने दिया डोज, हो गए अरमान ठंडे -
Trump Iran War: 'समझौते की भीख मांग रहा है ईरान' मिडिल ईस्ट जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, क्या खत्म होगी जंग? -
Trump China Visit: युद्ध के माहौल में चीन दौरे पर जा रहे हैं ट्रंप, 14-15 मई को बीजिंग में 'ग्रैंड डील' -
Iran America War: ईरान की वो मिसाइलें जिसकी मार ने ट्रंप को कराया सरेंडर! दुबई-कतर, सऊदी में मचाया हाहाकार -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications