कितना कठिन है दो गुप्तांगों के साथ जीवन
निक्की का जन्म दो गुप्तांगों के साथ हुआ था. इस वजह से निकी को कई मामलों में भयावह पीड़ा का सामना करना पड़ा.
निक्की का जन्म दो गुप्तांगों के साथ हुआ था. इस वजह से निकी को कई मामलों में भयावह पीड़ा का सामना करना पड़ा.
उन्हें कई बार गर्भपात को झेलना पड़ा. अब निकी को सर्जरी से गर्भाशय हटाना पड़ा है. निकी ने बीबीसी थ्री को बताया कि जब वह 17 साल की थीं तब उन्हें पता चला कि उनके दो गुप्तांग हैं.
दो जननांग के कारण निकी की माहवारी असामान्य रूप से लंबा होती थी. इसके साथ ही असहनीय दर्द से भी गुजरना पड़ता था.
उन्होंने बीबीसी से कहा, ''दो गुप्तांगों के कारण मेरा अनुभव अजीब रहा है. डॉक्टरों से मैंने संपर्क किया और उनसे पूछा कि क्या किया जाना चाहिए.''
सेक्स की लत से लड़ते शख़्स की कहानी
कई विशेषज्ञों का मानना है कि यह बेहद अपवाद आनुवांशिक विसंगति के कारण होता है. अमरीका के मायो क्लिनिक का कहना है कि गर्भाशय में मादा भ्रूण दो छोटे ट्यूबों के जुड़ने के बाद बनता है. कई मामलों में यह प्रक्रिया अधूरी रह जाती है.
सेक्स की लत एक तरह की मानसिक विकृति?
जब ट्यूब पूरी तरह से साथ नहीं होते हैं तो दोनों की अलग-अलग संरचना विकसित हो जाती है. कई मामलों में एक बहुत पतला टिशू गुप्तांग में विभाजित हो जाता है. इसका नतीजा यह होता है कि दो गुप्तांग खुलने लगते हैं. इस स्थिति में दो गर्भाशय भी होते हैं.
निकी का कहना है, ''मैं पीरियड्स के दौरान कुछ नहीं कर पाती थीं. मेरी माहवारी सात से 28 दिनों तक चलती थी. एक बार तो 6 महीने तक ख़ून निकलता रहा. कई बार मुझे दो पैंट पहननी पड़ती थी, क्योंकि सैनिटरी नैपकिन भी एक सीमा तक ही इस्तेमाल कर सकती थी.''
रात में ज़्यादा पेशाब लगता है तो संभल जाएं!
लगभग 20 साल पहले निकी की मुलाक़ात एंडी से हुई थी. 2014 में उन्होंने शादी कर ली थी. शादी के बाद इन्हें बच्चे की चाहत हुई.
निकी ने बताया, ''मुझे तीन गर्भपात का दर्द झेलना पड़ा. जब भी मैं गर्भ धारण करना चाहती थी तब गर्भपात हो जाता था. ऐसे में आप ख़ुद से पूछती हैं कि ऐसा हो क्यों रहा है. मैं पूरी तरह से बुरे वक़्त में थी. इतने के बाद आपके पास बहुत ऊर्जा भी नहीं बच जाती है.''
मायो क्लिनिक की वेबसाइट का कहना है, ''डबल गर्भाशय के होने का मतलब है कि आप मां नहीं बन पाएंगी. गर्भ धारण करने के बाद भी गर्भपात की आशंका रहती है. ऐसी स्थिति में किडनी से जुड़ी समस्या का भी सामना करना पड़ता है.
ऐसे में निकी ने सर्जरी से दोनों गर्भाशय निकलवाने का फ़ैसला किया. इसका मतलब यह हुआ कि निकी कभी मां नहीं बन पाएंगी. निकी का कहना है कि इस सर्जरी के बाद अब वह सामान्य गुप्तांग के साथ जी रही हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
-
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं












Click it and Unblock the Notifications