राज्याभिषेक: खास तरह के मुकुट पहनेंगे किंग चार्ल्स और रानी पत्नी कैमिला, ऐतिहासिक सिंहासन पर होंगे विराजमान
king charles coronation: शाही परिवार के अनुसार, राजा के राज्याभिषेक में तीन मुकुटों का उपयोग किया जाएगा।

king charles coronation: आज ब्रिटेन के लिए बेहद खास दिन है क्योंकि आज सम्राट किंग चार्ल्स III और महारानी कैमिला का राज्याभिषेक होने जा रहा है। राज्याभिषेक का आयोजन लंदन के ऐतिहासिक शाही गिरजाघर वेस्टमिंस्टर एबे में होगा। इस समारोह में कई देशों से दिग्गज नेता पहुंचेंगे। इस भव्य समारोह में सबकी नजर विशेष तरह के मुकुट पर होगा जसे किंग चार्ल्स III (King Charles III) और उनकी महारानी कैमिला पहनेंगी।
360 साल पुराने मुकुट पहन बढ़ाएंगे समारोह की शोभा
अपने राज्याभिषेक में किंग चार्ल्स III और महारानी कैमिला 362 साल पुराने मुकुट पहन दरबार की शोभा बढ़ाएंगे। इस मुकुट को एडवर्ड क्राउन कहा जाता है। इस मुकुट की खासियत जान आप हैरान रह जाएंगे। यह मुकुट 326 करोड़ रुपये की लागत से बना है। हालांकि, महारानी इस बार कोहिनूर जड़ा मुकुट नहीं पहनेंगी। इस मुकुट को 1661 में बनाया गया था। रॉयल कलेक्शन की रिपोर्ट के मुताबिक इस मुकुट का वजन लगभग 2 किलोग्राम है। शुद्ध सोने से बने मुकुट को माणिक और नीलम से सजाया गया है। इसकी कीमत लगभग 40 मिलियन डॉलर आंकी गई है। इस ताज का नाम इंग्लैंड के अंतिम एंग्लो-सैक्शन राजा सेंड एडवर्ड के नाम पर रखा गया है।
14वीं शताब्दि के सिंहासन पर बैठेंगे महाराजा-महारानी
अपने राज्याभिषेक में किंग चार्ल्स III (king Charles III) और महारानी कैमिला 14वीं शताब्दि के सिंहासन पर बैठेंगे। 70 वर्षों के बाद आधुनिक ब्रिटेन राजशाही के 700 साल पुराने रिति-रिवाज को फिर देखने वाला है। . ये सिंहासन बेहद खास है। इसे साल 1300 में बनाया गया था। 1626 के बाद ब्रिटेन में जितने भी राजा या रानी हुए हैं, उन्हें ताजपोशी के बाद इसी सिंहासन पर बिठाया गया है। इस ताज की सबसे खास बात ये है कि इसे बनाने में 2868 हीरों का इस्तेमाल किया गया है। इस बार महाराजा-महारानी के समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति भी पहुंचे हैं।












Click it and Unblock the Notifications