Watch Video: दुबई के प्रसिद्ध बिजनेसमैन की कॉन्फ्रेंस में बोलते-बोलते अचानक हुई मौत, डरावना है वीडियो
मुहम्मद अल-क़हतानी एक प्रसिद्ध सऊदी अरब के व्यापारी और अल-सलाम होल्डिंग कंपनी के मालिक थे।
काहिरा, अगस्त 11: मिस्र की राजधानी में एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे सऊदी अरब के कारोबारी मोहम्मद बिन नासिर अल काहतानी का निधन हो गया है और उनकी मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कारोबारी मोहम्मद बिन नासिर अल काहतानी की मौत का वीडियो काफी डरावना है और उस वक्त वो पोडियम से लोगों को संबोधित कर रहे थे और हॉल में तालियां बज रही थीं, अचानक वो नीचे गिर गये और उनकी जान चली गई।

काहिरा में चल रहा था सम्मेलन
दुबई के नामचीन कारोबारी अल काहतानी मंगलवार को मिस्र की राजधानी काहिरा के एक होटल में 'एफ्रो-अरब सम्मेलन' में दुनिया के कई हिस्से से जुटे कारोबारियों और अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे और संबोधन के अंत में वो नीचे गिर गये, जिसके बाद वहां मौजूद लोग काफी घबरा गये और आनन-फानन उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कारोबारी मोहम्मद बिन नासिर अल काहतानी दुबई की मशहूर होल्डिंग कंपनी के चेयरमैन थे और दुबई के लिए गुडविल एबेंसडर के तौर पर अकसर वो अलग अलग देशों की यात्रा करते रहते थे, लेकिन काहिरा कॉन्फ्रेंस उनका आखिरी भाषण साबित हुआ।

कौन थे नासिर अल काहतानी?
मुहम्मद अल-क़हतानी एक प्रसिद्ध सऊदी अरब के व्यापारी और अल-सलाम होल्डिंग कंपनी के मालिक थे। 1995 में संयुक्त अरब अमीरात में बसने से पहले, उन्होंने अरामको में अपना करियर शुरू किया। दोनों देशों के बीच संयुक्त उपलब्धियों पर भाषण देते हुए और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सीसी और किंग सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद को उन्होंने विशेष धन्यवाद दिया था। मोहम्मद अल-क़हतानी की पत्नी, डॉ. आयशा सालेह अब्दुल्ला अल-जबरी भी दुबई की प्रमुख हस्तियों में से एक हैं, जिन्होंने निजी तौर पर सफलताएं और व्यापक प्रसिद्धि हासिल की है। उन्होंने अफ्रीकी शांति संगठन के आधिकारिक प्रवक्ता के अलावा संयुक्त राष्ट्र में संयुक्त अरब अमीरात के सद्भावना राजदूत के रूप में भी काम किया है। वह संयुक्त अरब अमीरात में पैदा हुई थी।
मंगलवार को हुई दुखद घटना
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार, 9 अगस्त को ये दुखद घटना घटी है। अल-क़हतानी को सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात, दोनों साम्राज्य में विभिन्न संस्थागत पदों पर रहने के लिए जाना जाता था, और उनके मानवीय प्रयासों और धर्मार्थ कार्यों के लिए उनकी काफी सराहना की जाती थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब अल-क़हतानी पोडियम से बोलते बोलते अचानक बेहोश होकर गिर गये, उसके बाद उन्हें गार्ड्स एक दूसरे कमरे में ले गये और अस्पताल जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी। हालांकि, उनकी मौत की वजह अभी तक साफ नहीं है, लेकिन वहां मौजूद लोगों का कहना है, कि उनकी मौत के पीछे कार्डिक अरेस्ट हो सकता है।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications