Video: टेक ऑफ करने को रेडी था प्‍लेन, कि तभी इंजन पर चढ़ गया अनजान शख्‍स

लागोस। नाइजीरिया के लागोस में एक अजीबो-गरीब घटना देखने को मिली है। यहां पर जैसे ही एक पैसेंजर प्‍लेन टेक ऑफ करने की तैयारी में था, एक व्‍यक्ति ने इस पर छलांग लगा दी। यह प्‍लेन नाइजीरिया की अजमान एयर का बोइंग 737 था और इस घटना के बाद अंदर बैठे यात्री घबरा गए। यह घटना इसलिए और ज्‍यादा चौंकाने वाली थी क्‍योंकि कुछ ही समय पहले एक ऐसी घटना हुई थी जिसमें एक व्‍यक्ति प्‍लेन में छिपकर यात्रा कर रहा था और एयरक्राफ्ट से गिरकर उसकी मौत हो गई थी।

हाथ में लिए था सूटकेस

शुक्रवार को अजमान एयर की फ्लाइट नंबर AZM2316 लागोस के मुर्तला मोहम्‍मद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पोर्ट हारकोर्ट के लिए रवाना होने को रेडी थी। ठीक इसी समय एक शख्‍स एयरक्राफ्ट के करीब आया और उसने इसके विंग्‍स पर छलांग लगा दी। कई लोगों की ओर से बताया गया है कि यह व्‍यक्ति दौड़ता हुआ एयरक्राफ्ट के करीब आया था। हाथ में सूटकेस लिए यह व्‍यक्ति अचानक झाड़‍ियों से बाहर आया था। घटना के समय बोइंग 737 टेक ऑफ के लिए क्‍लीयरेंस का इंतजार कर रहा था। इस व्‍यक्ति ने अपना सूटकेस इंजन के अंदर रख दिया और खुद विंग्‍स पर चढ़ गया।

30 मिनट तक रुका रहा प्‍लेन

30 मिनट तक रुका रहा प्‍लेन

इस व्‍यक्ति की पहचान अभी तक जाहिर नहीं की गई है। पायलट ने तुरंत इस पर प्रतिक्रिया दी और इंजन को बंद कर दिया। लेकिन अंदर बैठे यात्री इस अनजान शख्‍स की वजह से काफी डर गए थे। प्‍लेन के अंदर बैठ ओट्टो ओरानडाम ने इस घटना का वीडियो शेयर किया। उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम पेज पर लिखा, 'लोगों को एक इमरजेंसी की स्थिति है।' उन्‍होंने बताया कि करीब 30 मिनट तक प्‍लेन रनवे पर ही रुका रहा और इस दौरान सिक्‍योरिटी का कुछ अता-पता नहीं था।

अपने घर जाने के लिए किया ऐसा

अपने घर जाने के लिए किया ऐसा

इस व्‍यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है और इससे पूछताछ जारी है। आरोपी को टांगो शहर भेज दिया गया है। अथॉरिटीज की तरफ से पूछे गए एक सवाल के जवाब में इसने बताया है कि उसे अपने घर घाना जाना था इसलिए उसने ऐसा किया। हालांकि उसने अभी तक यह नहीं बताया है कि वह रनवे तक कैसे पहुंचा। लागोस एयरपोर्ट एयरपोर्ट की सुरक्षा व्‍यवस्‍था पर हमेशा सवालिया निशान लगाए जाते रहे हैं। ऐस में लोगों का कहना है कि यह घटना कोई आम बात नहीं है। यहां पर अक्‍सर कार्गो एयरक्राफ्ट में चोरी और लूटपाट जैसी घटनाएं होती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+