VIDEO : एयरहोस्टेस मां की फ्लाइट में पहुंचा मासूम बेटा, भावुक मां ने गले से लगाया

इंटरनेट पर वायरल वीडियो में छोटा फ्लाइट पैसेंजर अपनी एयरहोस्टेस मां को पासपोर्ट और बोर्डिंग पास देता दिख रहा है। इसके बाद उसकी मां उसे गले लगा लेती है। watch emirates flight air hostess mother welcome son watch

नई दिल्ली, 01 सितंबर : आप जहां नौकरी करते हों वहां अचानक आपका छोटा बच्चा पहुंच जाए तो आप सरप्राइज हो सकते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ एयर होस्टेस मां के साथ। एमिरेट्स फ्लाइट में तैनात मां ने छोटे बच्चे का क्यूट तरीके से स्वागत किया। इंटरनेट पर वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में छोटा फ्लाइट पैसेंजर अपनी एयरहोस्टेस मां को पासपोर्ट और बोर्डिंग पास देता दिख रहा है। इसके बाद उसकी मां उसे गले लगा लेती है। इंस्टाग्राम यूजर्स वीडियो पर रोचक कमेंट्स कर रहे हैं।

छोटे से बेटे का क्यूट अंदाज में स्वागत

छोटे से बेटे का क्यूट अंदाज में स्वागत

किसी मां के लिए अपने बच्चे को खुद से दूर रखना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। वर्किंग मदर इमोशंस को कंट्रोल कर हमेशा ये त्याग करते दिखती हैं। अमीरात एयर होस्टेस ने फ्लाइट पर अपने छोटे से बेटे का क्यूट अंदाज में स्वागत किया। वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इंटरनेट यूजर्स वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

केबिन क्रू मेंबर मां को बोर्डिंग पास दिया

केबिन क्रू मेंबर मां को बोर्डिंग पास दिया

इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में एयर होस्टेस बेटे का विमान में बोर्डिंग के समय वेलकम करते देखी गईं। फ्लाईगर्ल ट्रिगर्ल नाम के एक पेज पर शेयर वीडियो में एक प्यारा सा लड़का केबिन क्रू मेंबर को बोर्डिंग पास देता है, जो एमिरेट्स की फ्लाइट में उसकी मां भी है।

एक दूसरे से गले मिलते दिखे

एक दूसरे से गले मिलते दिखे

वीडियो पोस्ट के कैप्शन में केबिन क्रू मेंबर एयर होस्टेस ने लिखा, अब तक का सबसे बड़ा वीआईपी बोर्डिंग और दुबई के लिए उड़ान भरने का आनंद। एयर होस्टेस ने वीडियो के साथ हैशटैग माइ सन भी लिखा। वीडियो के अंत में दोनों एक दूसरे से गले मिलते नजर आ रहे हैं।

कैमरे में देखकर अभिवादन

कैमरे में देखकर अभिवादन

वीडियो क्लिप में, अमीरात एयर होस्टेस अपने बेटे का जहाज पर स्वागत करते हुए दिखाई दे रही है। दूसरी ओर, छोटा लड़का उसे बोर्डिंग पास देता हुआ दिखाई दे रहा है। छोटा लड़का भी कैमरे की तरफ हाथ हिलाता हुआ नजर आ रहा है।

ओह माय गुडनेस! सो क्यूट

वीडियो शेयर किए जाने के बाद इस छोटी सी वीडियो क्लिप पर इंटरनेट यूजर्स हजारों लाइक्स और कमेंट्स कर चुके हैं। नेटिज़न्स ने कमेंट सेक्शन में दिल और प्यार भरे इमोजी से भर दिया। एक यूजर ने लिखा, "ओह माय गुडनेस! सो क्यूट और मनमोहक।" एक अन्य ने कहा, "यह सबसे खूबसूरत वीडियो है। बहुत प्यारा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+