दो बच्चों के यौन शोषण के आरोप में 100 साल की सजा
वॉशिंगटन: समाज में बच्चों के साथ यौन शोषण के कई मामले सामने आते हैं। यौन शोषण के इन मामलों में अधिकांश की उम्र 6 से 10 साल के बीच ही पायी जाती है। इनमें दोषी पूरे होशो-हवास में ऐसे अपराध को अंजाम देते हैं। ऐसे ही एक केस में अमेरिका के मोंटाना में एक व्यक्ति को दो बच्चों का यौन शोषण करने के आरोप में 100 साल के कैद की सजा सुनाई गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिसंबर 2016 में यौन शोषण का ये मामला तब सामने आया था जब पीड़ित की मां ने ग्रेट फॉल्स में पुलिस से संपर्क किया था जिसके बाद सनसनी फैल गई थी।
100 साल की सजा सुनाई गई
अभी दोनों पीड़ितों की अब उम्र 10 और 19 साल है। उनके साथ यौन शोषण तब किया गया था जब वो 6 और 12 साल के थे। चूंकि, दोनों पीड़ित 12 साल से कम उम्र के थे और डेविड 18 वर्ष से अधिक उम्र था, कानूनन, डेविड को 100 साल की सजा सुनाई गई।
दो बच्चों के साथ छेड़छाड़ सहित सात आरोप थे
डिप्टी काउंटी अटॉर्नी मैट रॉबर्टसन ने शुरुआत में जज ग्रेग पिंस्की से सभी 100 साल की लगातार चलाने की मांग की थी। डेविड कोमियोटिस के वकील ने एक कम सजा कम करने की मांग की जो उसे समुदाय-आधारित यौन अपराधी उपचार में शामिल करेगी। ग्रेट फॉल्स ट्रिब्यून के मुताबिक, डेविड डीन कोमियोटिस पर दो बच्चों के साथ छेड़छाड़ सहित सात आरोप लगाए गये थे।
50 वर्षों में पैरोल के लिए अपील कर पाएंगे
पहले दो आरोप की सजा लगातार जबकि अन्य पांच में 100 साल की सजा समवर्ती होगी, यानी कुल सजा 200 साल की है। कोमियोटिस 50 वर्षों में पैरोल के लिए अपील कर पाएंगे।