Shashi Tharoor के बेटे Ishaan संग Washington Post से निकाली गईं Marissa कौन हैं?-बेहद खूबसूरत
Washington Post Layoffs Reason 2026: वाशिंगटन पोस्ट में बड़े पैमाने पर छंटनी का दौर चला, जिसमें Pulitzer पुरस्कार विजेता पत्रकार Marissa J. Lang और भारतीय नेता Shashi Tharoor के बेटे Ishaan Tharoor समेत करीब 300 कर्मचारी बाहर हो गए। Marissa ने खुद इस छंटनी का दर्द बयां किया।
जहां उन्होंने अपने काम पर गर्व जताया। यह घटना मीडिया इंडस्ट्री की मुश्किलों को उजागर करती है। आइए, जानते हैं कि Marissa कौन हैं, छंटनी क्यों हुई?

Who Is Marissa J. Lang: कौन हैं Pulitzer विजेता?
Marissa J. Lang एक अवॉर्ड-विनिंग अमेरिकी पत्रकार हैं, जो वाशिंगटन पोस्ट में एंटरप्राइज रिपोर्टर के रूप में काम करती थीं। वह वाशिंगटन DC क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं पर फोकस करती थीं, जैसे किफायती आवास संकट, बेघरता और शहरी विकास। 2018 में पोस्ट जॉइन करने से पहले, उन्होंने फ्लोरिडा से कैलिफोर्निया तक लोकल न्यूजपेपर्स में काम किया, जहां प्राकृतिक आपदाओं से लेकर टेक इंडस्ट्री तक कवर किया।
उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि क्या?
6 जनवरी 2021 को कैपिटल हिल दंगों पर रिपोर्टिंग, जिसके लिए वह 2022 में लोक सेवा के लिए Pulitzer पुरस्कार जीतने वाली टीम का हिस्सा रहीं। उन्होंने मैक्सिको और रवांडा से इंटरनेशनल रिपोर्टिंग भी की। Marissa HEFAT सर्टिफाइड हैं, National Association of Hispanic Journalists की सदस्य हैं, और छात्र पत्रकारों को मेंटर करती हैं। पढाई में University of Maryland से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है। वह घरेलू चरमपंथ और हिंसा पर विशेषज्ञ मानी जाती हैं।
Washington Post Layoff Reason: क्यों निकाला गया?
4 फरवरी 2026 को वाशिंगटन पोस्ट ने बड़े पुनर्गठन के तहत Marissa को layoff किया। उन्होंने X पर लिखा, 'आज मुझे वाशिंगटन पोस्ट से निकाल दिया गया। मुझे अपने काम पर गर्व है - अवॉर्ड-विनिंग रिपोर्टिंग से लेकर उन कहानियों तक जो बदलाव लाईं और लोकल कम्युनिटी से जुड़ीं।'
यह layoff पोस्ट की वित्तीय मुश्किलों का नतीजा था। एग्जीक्यूटिव एडिटर Matt Murray ने कहा कि बदलते टेक्नॉलजी और ऑडियंस हैबिट्स के कारण यह जरूरी था। पोस्ट ने स्पोर्ट्स सेक्शन, कई फॉरेन डिपार्टमेंट्स और बुक्स कवरेज बंद किए। ऑर्गेनिक सर्च ट्रैफिक पिछले 3 साल में आधा हो गया, और 2024 में 100 मिलियन डॉलर का घाटा हुआ। छंटनी हुए स्टाफ को अप्रैल तक पेमेंट, 6 महीने का हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा।
Shashi Tharoor के बेटे Ishaan का कनेक्शन: साथ में layoff
Shashi Tharoor के बेटे Ishaan Tharoor वाशिंगटन पोस्ट के सीनियर फॉरेन अफेयर्स कॉलमिस्ट थे, जो 2021 Arthur Ross Media Award जीत चुके हैं। वह 12 साल से पोस्ट में थे और WorldView कॉलम लॉन्च किया था, जिसके 5 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। Ishaan भी इसी छंटनी का शिकार हुए। पोस्ट ने न्यूजरूम के एक तिहाई (करीब 300) कर्मचारियों को निकाला। इसमें यह दोनों भी शामिल रहे। दोनों ही सिर्फ को-वर्कर्स थे और साथ में छंटनी का शिकार हुए।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications