Washington Plane Crash: सेना के हेलीकॉप्टर-प्लेन क्रैश में सभी 67 लोगों की मौत, तीन टुकड़ों में मिला विमान
Washington Plane Crash: अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में हुए प्लेन-हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे में सभी 67 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद प्लेन पोटोमैक नदी में तीन टुकड़ों में पड़ा मिला है। अब इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए डीसी फायर चीफ ने बताया कि विमान में 64 लोग सवार थे और सेना के हेलीकॉप्टर में तीन सैनिक सवार थे, जिनकी जान चली गई।
रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिकन एयरलाइंस का एक यात्री विमान अमेरिकी सेना के ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर से टकरा गया। दोनों विमान रीगन वाशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट के पास पोटोमैक नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गए। विमान में 64 लोग सवार थे और हेलीकॉप्टर में तीन सैनिक सवार थे। डीसी फायर चीफ के अनुसार, 'हमें नहीं लगता कि इस दुर्घटना में कोई जीवित बचा है।'

डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया के अग्निशमन प्रमुख जॉन डोनेली ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'अब तक नदी से 28 शव बरामद किए गए हैं। हम सभी शवों को खोजने और उन्हें उनके प्रियजनों से मिलाने का काम करेंगे।' कहा कि अब हम लोग रेस्क्यू ऑपरेशन को एक रिकवरी ऑपरेशन में बदल रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रांसपोटेशन सेक्रेटरी ने बताया कि हादसे के बाद अमेरिकी एयरलाइंस का विमान पोटोमैक नदी में तीन टुकड़ों में पड़ा मिला। ऐसा बताया जा रहा है कि अमेरिकन एयरलाइंस का एक क्षेत्रीय CRJ-700 जेट और एक सैन्य हेलीकॉप्टर हवा में टकरा गए। टक्कर के बाद नदी से कम से कम 18 शव निकाले गए थे।
हादसे के तुरंत बाद हवाई अड्डे पर सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया, हालांकि टर्मिनल चालू है। यात्री विमान में 64 लोग सवार थे। फ्लाइट 5342, जो कि विचिटा, कंसास से आ रही थी, जब वह रनवे 33 के पास पहुंच रही थी, तभी वह एक सिकोरस्की एच-60 हेलीकॉप्टर से टकरा गई।
टक्कर के बाद एक विमान पोटोमैक नदी में गिर गया। घटनास्थल पर तुरंत आपातकालीन टीमें और फायरबोट्स भेजी गईं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को इस घटना की जानकारी दे दी गई है।
उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि एक सैन्य हेलीकॉप्टर जेट विमान से टकरा गया। अमेरिकी सीनेटर टेड क्रूज़ ने कहा कि इस दुर्घटना में कई लोगों की मौत हुई है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विमान में कुल कितने लोग सवार थे।
ये भी पढ़ें: Plane Crash News: 'पत्नी ने मुझे मैसेज किया...फिर सब बदल गया', चश्मदीद ने बयां किया दर्दनाक मंजर












Click it and Unblock the Notifications