भारत-कनाडा विवाद के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
खालिस्तानी आतंकवादी निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा में विवाद बढ़ गया है। इस बीच गुरुवार को भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।
बैठक से पहले ब्लिंकन के साथ जयशंकर मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि यहां वापस आकर अच्छा लगा। इस साल गर्मी में हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यहां आए थे। इसके साथ ही उन्होंने जी20 शिखर सम्मेलन में समर्थन के लिए अमेरिका को धन्यवाद दिया।

पिछले एक हफ्ते में दोनों नेताओं की ये दूसरी मुलाकात है। इससे पहले न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में एस. जयशंकर गए थे। वहां पर उन्होंने अपने अमेरिकी समकक्ष से मुलाकात की।
Recommended Video
वहीं दोनों पक्षों के अधिकारी बैठक के एजेंडे के बारे में चुप्पी साधे हुए हैं। मामले में अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि मैं इस बारे में सार्वजनिक रूप से बात नहीं करूंगा कि हमारे विदेश मंत्री ब्लिंकन अपनी बैठक में क्या कहेंगे। दोनों देशों में कई मुद्दों पर चर्चा होगी। वो इस बैठक को लेकर लगातार भारतीय अधिकारियों के साथ जुड़े हुए हैं।
जांच में सहयोग की अपील कर रहा अमेरिका
आपको बता दें कि इस साल जून में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कर दी गई थी। हाल ही में कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने संसद को संबोधित किया। साथ ही इस हत्याकांड के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने भारत के एक राजनयिक को निष्कासित कर दिया था।
वहीं भारत ने भी उनके आरोपों का पलटवार किया। साथ ही एक कनेडियन राजनयिक देश छोड़ने का आदेश दिया। इस मामले में अमेरिका लगातार भारत से जांच में सहयोग की अपील कर रहा है। हालांकि जब यूएन की बैठक के बाद जयशंकर और ब्लिंकन मिले थे, तो दोनों में कनाडा को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications