वॉकी-टॉकी और पेजर का बढ़ा खौफ, कतर एयरलाइंस ने लेबनान से आने वालों पर लगाया ये प्रतिबंध

कतर ने लेबनान से आने वाले विमानों में लोगों के वॉकी-टॉकी और पेजर ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। कतर एयरवेज की ओर से ऐलान किया गया है कि सभी यात्री जो बेरू रफीक हरीरल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रा कर रहे हैं वो अपने साथ विमान में वॉकी टॉकी नहीं ले जा सकते हैं। यह प्रतिबंध केबिन लगेज और चेक इन लगेज दोनों पर लागू होता है। यह नियम अगले निर्देश तक जारी रहेगा। इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाता है।

दरअसल जिस तरह से लेबनान में एक के बाद एक घटनाएं हुई हैं उसके बाद कतर ने यह फैसला लिया है। बुधवार को हुए ताजा हमले में 20 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 450 लोग घायल हो गए थे। यह हमला वॉकी-टॉकी के जरिए हुआ था। इससे पहले पेजर हमले में 12 लोगों की जान चली गई थी और तकरीबन 3000 लोग घायल हुए थे।

qatar

इस बीच इजराइल डिफेंस फोर्स ने गुरुवार को ऐलान किया कि उसने हिजबुल्ला के आतंकियों पर टार्गेटेड स्ट्राइक शुरू कर दी है। यह हमले नॉर्दर्न इजराइल में फंसे लोगों को वापस अपने घर आने में मदद मिल सके। इजराइल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने ऐलान किया है कि युद्ध में यह एक नए दौर की शुरुआत है, अब हमारा ध्यान मुख्य रूप से नॉर्दर्न एरीना पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+