आयोवा में हार गए डोनाल्ड ट्रंप, टेड क्रूज ने दी शिकस्त
वाशिंगटन। अमेरिका के अगले राष्ट्रपति पद के लिये दावेदारी पेश करने के लिये चुनावी जंग में रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप हार गए हैं और उन्हें टेड क्रूज के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा है। फ्लोरिडा के सीनेटर मार्को रूबियो ने उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।

सबसे पहले आयोवा में वोटिंग की शुरुआत हुई थी। अरबपति बिजनेसमैन ट्रंप चुनाव से पहले आगे माने जा रहे थे। लेकिन उन्हें दूसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा।
राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के लिए डेमोकेट्रिक और रिपब्लिकन पार्टियों के दावेदारों की कई माह की चुनाव प्रचार मुहिम के बाद इस मध्य-पश्चिमी राज्य में मतदाता कॉकस में अपनी पसंद व्यक्त करने के लिए चर्च के बेसमेंटों, स्कूलों के जिम और लाइब्रेरी में खड़े हैं।
कैसे राष्ट्रपति ओबामा बन सकते हैं तीसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति
दोनों पार्टियों के अंदर यह मुकाबला काफी कड़ा है। महीनों से जारी प्रचार मुहिम में अपने बयानों से खासे चर्चित रहे ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी के शीर्ष दावेदार माने जा रहे हैं। उन्होंने शुरुआत में सबसे पसंदीदा दावेदार माने जा रहे जेब बुश समेत सभी दावेदारों को पीछे छोड़ दिया है।
भूतिया व्हाइट हाउस में रहते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति
रिपब्लिकन पार्टी का दावेदार बनने के लिए कुल 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। हालांकि विवादों से घिरे रहने वाले अरबपति ट्रंप को सीनेटर टेड क्रूज से कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications