UK Election 2024: ब्रिटेन में 650 सीटों पर वोटिंग पूरी, एग्जिट पोल में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
UK General Elections 2024: ब्रिटेन में इस बार किसकी सरकार? इसका फैसला 4 जुलाई को वोटिंग खत्म होने के बाद आज होने जा रहा है। यूके आम चुनाव के नतीजे देश के राजनीतिक इतिहास का सबसे निर्णायक क्षण होगा। यूके की सभी 650 संसदीय सीटों पर वोटिंग पूरी हो चुकी है। जिसके बाद एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री और कंजर्वेटिव पार्टी के नेता ऋषि सुनक को बड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है।
ओपिनियन पोल से पता चलता है कि मौजूदा कंजर्वेटिव पार्टी 53 से 150 सीटों के बीच सिमट सकती है, जबकि लेबर पार्टी को भारी जीत मिलने का अनुमान है। ऐसे में लेबर पार्टी के नेता कीर स्टारमर के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे की उम्मीद है।

ऐसे में 2010 में गॉर्डन ब्राउन के बाद 10 डाउनिंग स्ट्रीट में प्रवेश करने वाले कीर स्टारमर पहले लेबर लीडर होंगे। मतगणना तुरंत शुरू होगी और पहले परिणाम स्थानीय समयानुसार आधी रात (सुबह 4:30 बजे IST) से ठीक पहले आने की उम्मीद है।
बीबीसी-इप्सोस एग्जिट पोल के मुताबिक कीर स्टार्मर की लेबर पार्टी 410 सीटें जीत सकती है, जबकि मौजूदा पीएम ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को महज 131 सीटें मिलने का अनुमान है।
बता दें कि 650 सांसदों वाले सदन हाउस ऑफ कॉमन्स में बहुमत की सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी को 326 सीटों की जरूरत होती है। ऐसे में अगल एग्जिट पोल के अनुमान नतीजों में भी असल साबित होते हैं, तो लेबर पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आने जा रहा है।
पोल से पता चलता है कि कंजर्वेटिव नेतृत्व वाली 14 साल की सरकार का शासन समाप्त होने जा रहा है। इस हार के पीछे कंजर्वेटिव पार्टी का सियासी संकट, अस्थिरता और आपसी लड़ाई के लिए दोषी माना जा रहा है, जिसके कारण 2016 से अब तक पांच अलग-अलग प्रधानमंत्री बने हैं।












Click it and Unblock the Notifications