US ने सैनिकों को भेजा तो शुरू हो जाएगा परमाणु युद्ध... रूसी राष्ट्रपति पुतिन की अब तक की सबसे खतरनाक धमकी
Putin Nuclear War Warning: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को पश्चिमी देशों को चेतावनी दी है, कि रूस परमाणु युद्ध के लिए तैयार है और अगर संयुक्त राज्य अमेरिका यूक्रेन में सेना भेजने का फैसला किया, तो इसे युद्ध में महत्वपूर्ण वृद्धि माना जाएगा।
हालांकि, क्रेमलिन नेता ने कहा, कि परमाणु युद्ध का शुरू होने में फिलहाल कोई "जल्दी" नहीं है और यूक्रेन में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन, उनकी धमकी काफी खतरनाक है, क्योंकि लगातार रिपोर्ट्स आ रही हैं, कि पश्चिमी देश यूक्रेन को सैन्य मदद भी दे सकते हैं।

पुतिन की परमाणु युद्ध की धमकी
राष्ट्रपति चुनाव से कुछ दिन पहले लोगों को संबोधित करते हुए पुतिन ने रूसी मीडिया से कहा, कि उनका जीतना लगभग तय है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, कि "मिलिट्री टेक्निकल प्वाइंट के नजरिए से, हम निश्चित रूप से तैयार हैं"। रूसी राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया, कि अमेरिका समझता है कि अगर उसने रूसी क्षेत्र या यूक्रेन में अमेरिकी सैनिकों को तैनात किया, तो मॉस्को इसे हस्तक्षेप के रूप में देखेगा।
उन्होंने कहा, कि "(संयुक्त राज्य अमेरिका में) रूस और अमेरिका के संबंधों को लेकर कई एक्सपर्ट्स हैं और रणनीतिक संयम दिखाने को लेकर भी कई स्पेसलिस्ट है, इसलिए, मुझे नहीं लगता, कि यहां सब कुछ इसके लिए (परमाणु टकराव) भाग रहा है, लेकिन हम इसके लिए तैयार हैं।"
क्यूबा संकट के बाद सबसे ज्यादा तनाव
आपको बता दें, कि यूक्रेन में युद्ध ने 1962 के क्यूबा मिसाइल संकट के बाद पश्चिम के साथ रूस के संबंधों में सबसे गहरा संकट पैदा कर दिया है और पुतिन ने कई बार चेतावनी दी है, कि अगर पश्चिम यूक्रेन में लड़ने के लिए सेना भेजता है, तो उससे परमाणु युद्ध भड़कने का खतरा है।
पश्चिमी नेताओं ने यूक्रेन में रूस को हराने का वादा किया है, लेकिन दो साल के युद्ध के बाद, रूसी सेना ने यूक्रेन के कम से कम एक चौथाई हिस्से पर नियंत्रण हासिल कर लिया है।
वहीं, पश्चिमी देशों के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं, क्योंकि इस साल अमेरिका में चुनाव होने वाले हैं और जीत की तरफ बढ़ रही डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी लगातार यूक्रेन को आर्थिक मदद देने का विरोध कर रही है। लिहाजा, पश्चिमी देश यूक्रेन को मदद भेजने में संघर्ष कर रहे हैं। नवंबर में होने वाले चुनाव में अगर ट्रंप चुनाव जीतते हैं, तो युद्ध पूरी तरह से बदल जाएगा, जबकि कीव का कहना है, कि वह अपनी राष्ट्रीय पहचान को मिटाने से बचाने के लिए युद्ध के खिलाफ अपना बचाव कर रहा है।
दुनिया पर परमाणु युद्ध का खतरा
पुतिन ने दोहराया है, कि परमाणु हथियारों का इस्तेमाल क्रेमलिन के परमाणु नीति में साफ शब्दों में लिखा हुआ है और रूस की नीति उन परिस्थितियों को निर्धारित करती है, जिनमें रूस अपने हथियारों का उपयोग कर सकता है। उन्होंने कहा, "हथियार इस्तेमाल करने के लिए मौजूद हैं। और हमारे अपने सिद्धांत हैं।"
पिछले महीने, पुतिन ने रूसी संसद में अपने वार्षिक संबोधन के दौरान दावा किया था, कि पश्चिमी देश रूस को भीतर से नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं और कहा था, कि उनकी सरकार किसी को भी देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने की इजाजत नहीं देगी। उन्होंने यह भी कहा, कि ज्यादातर रूसी नागरिकों ने 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण करने के उनके फैसले का समर्थन किया है।
पुतिन ने पश्चिमी देशों को यह भी चेतावनी दी है, कि अगर उन्होंने यूक्रेन में लड़ने के लिए अपने सैनिक भेजे, तो उन्हें परमाणु युद्ध का खतरा होगा। उन्होंने कहा कि रूस के पास पश्चिमी देशों में लक्ष्यों पर हमला करने के लिए हथियार हैं।
आपको बता दें, कि इसी महीने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा था, कि यूक्रेन की मदद के लिए नाटो देशों को यूक्रेन में अपनी सेना को भेजने पर विचार करना चाहिए। हालांकि, नाटो के अन्य देशों ने मैक्रों के इस बयान को सिरे से खारिज कर दिया।
आपको बता दें, कि रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका अब तक की सबसे बड़ी परमाणु शक्तियां हैं, जो दुनिया के 90 प्रतिशत से ज्यादा परमाणु हथियारों को अपने पास रखते हैं। पुतिन ने कहा है, कि "रूस यूक्रेन पर बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन यह वास्तविकता पर आधारित होनी चाहिए - न कि साइकोट्रोपिक दवाओं के इस्तेमाल के बाद की लालसा पर।"
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes :'राम करे आप तरक्की करें', नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं












Click it and Unblock the Notifications